ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

कांस्टेबल के 6 साल के बेटे की अपहरण के बाद हत्या, बदमाशों ने मांगी थी 50 लाख की फिरौती

DESK: 50 लाख की फिरौती नहीं मिलने पर बदमाशों ने कांस्टेबल के 6 साल के बेटे को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी। घर के पास स्थित खेत से मासूम का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम

कांस्टेबल के 6 साल के बेटे की अपहरण के बाद हत्या, बदमाशों ने मांगी थी 50 लाख की फिरौती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: 50 लाख की फिरौती नहीं मिलने पर बदमाशों ने कांस्टेबल के 6 साल के बेटे को अगवा करने के बाद उसकी हत्या कर दी। घर के पास स्थित खेत से मासूम का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मेरठ के इंचौली स्थित धनपुर गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव निवासी गोपाल यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पर पर सहारनपुर में तैनात हैं। उनका 6 साल का बेटा रविवार की सुबह घर के बाहर खेल रहा था और अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।


इसी बीच परिजनों को पत्र भेजकर फिरौती के तौर पर 50 लाख रुपए की डिमांड कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला की पड़ोस की रहने वाले महिला ने अपने पति और बच्चों के साथ मिलकर 6 साल के पुनीत को किडनैप कर लिया था और पकड़े जाने के डर से उसकी हत्या करने के बाद शव को उनके घर के पास स्थित खेत में फेंक दिया था।


शक के आधार पर जब पुलिस ने पड़ोसियों से पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। नाराज ग्रामीणों ने आरोपियों के घर पर हमला बोल दिया। पुलिस ने किसी तरह से हालात को काबू में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।