ब्रेकिंग
बिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवाल

5 साल से छोटे बच्चों का ऐसे बनेगा Aadhaar Card, इन दस्तावेज को करना होगा जमा

DESK : चाहे बच्चे हों या बड़े आज के समय में Aadhaar Card अब हर एक नागरिक की पहचान से जुड़ा अहम दस्तावेज बन चुका है. स्कूल से लेकर सरकारी योजनाओं तक का लाभ उठाने के लिए

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : चाहे बच्चे हों या बड़े आज के  समय में Aadhaar Card अब हर एक नागरिक की पहचान से जुड़ा अहम दस्तावेज बन चुका है.  स्कूल से लेकर सरकारी योजनाओं तक का लाभ उठाने के लिए अब आधार जरूरी हो गया है. 

पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी आधार कार्ड बनाना जरूरी हो गया है. आपको हम यहां बता रहे हैं कि 5 साल से छोटे बच्चे और उनसे बड़े बच्चों का आधार कार्ड कैसे बनता है और आधार बनवाने के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरुरी होते हैं.

बच्चों का आधार कार्ड नीले रंग का होता है और इसे बाल आधार कहा जाता है. बाल आधार बनाने के लिए नजदीकी आधार कार्ड सेंटर पर जाकर एनरोलमेंट कराना होगा और बच्चे का फोटो, अभिभावक के आधार कार्ड के साथ बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र देना होगा. पांच साल की उम्र तक के बच्चों का बायोमीट्रीक डेटा नहीं लिया जाएगा. इस उम्र तक के बच्चों का आधार पैरेंट्स के आधार से लिंक रहेगा. पांच साल से अधिक उम्र होने पर बच्चे का स्कूल का आईडी कार्ड/बोनाफाइड स्टेटमेंट से भी काम चल जाएगा. इसके बाद जब बच्चा 5 साल का हो जाता है, तब उसका बायोमीट्रिक डेटा लिया जाता है. 15 साल की उम्र हो जाने पर  एक बार फिर से बायोमीट्रिक डेटा अपडेट कराना होगा.