ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

5 लाख का इनामी विकास दुबे 5 मिनट में हुआ ढेर, एनकाउंटर के दौरान 4 पुलिसकर्मी घायल

KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे पर 50 हजार रुपए से लेकर इनाम एक सप्ताह के अंदर पांच लाख रुपए कर दिया गया था. लेकिन इस पांच लाख के इनामी विकास दुबे को एसटीएफ ने पांच मिनट में ही ढेर कर

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

KANPUR: गैंगस्टर विकास दुबे पर 50 हजार रुपए से लेकर इनाम एक सप्ताह के अंदर पांच लाख रुपए कर दिया गया था. लेकिन इस पांच लाख के इनामी विकास दुबे को एसटीएफ ने पांच मिनट में ही ढेर कर दिया. जब गाड़ी पलटी तो पुलिस का पिस्टल छिनकर विकास भागने लगा. एसटीएफ ने सरेंडर करने के लिए बोला. लेकिन विकास मानने को तैयार नहीं था. जिसके बाद एसटीएफ ने पांच मिनट में ही विकास का काम तमाम कर दिया. यह मुठभेड़ कानपुर के पनकी में हुई है.  

हमले में 4 जवान घायल

विकास दुबे के एनकाउंटर के दौरान चार पुलिसकर्मी घायल हो गए है. घायलों में दो हवलदार है. पुलिस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है यह हादसे में घायल हुए है या फिर विकास के फायरिंग में घायल हुए हैं. 


पुलिस का बयान आया सामने

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस का पहली बार जवाब आया है. कानपुर पश्चिम एसपी ने कहा कि विकास दुबे को जब लाया जा रहा था तब गाड़ी पलट गई. इसमें जो पुलिसकर्मी घायल हुए उसने उनका पिस्टल छीनने की कोशिश की. पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर कर आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की. जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की. आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की.जिसमें विकास दुबे मारा गया. विकास के कमर और सिर में गोली लगी. 


टैग्स