ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

40 फीट गहरे कुएं में गिर गई गाय, दो-दो JCB को निकालने में जुटी

NALANDA: नालंदा में 40 फीट गहरे कुएं में एक गाय गिर गयी। जिसके बाद गाय को कुएं से बाहर निकालने के लिए नगर निगम की टीम जुटी है। कुएं में गाय के गिरने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फ

40 फीट गहरे कुएं में गिर गई गाय, दो-दो JCB को निकालने में जुटी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में 40 फीट गहरे कुएं में एक गाय गिर गयी। जिसके बाद गाय को कुएं से बाहर निकालने के लिए नगर निगम की टीम जुटी है। कुएं में गाय के गिरने की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भाड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। 


स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना नगर निगम की टीम को दी जिसके बाद बिहार शरीफ के धनेश्वर घाट रोड स्थित ठाकुरबाड़ी के पास कुएं में गिरे गाय को बाहर निकालने के लिए दो जेसीबी के साथ नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। गाय को निकालने में स्थानीय लोग भी लगे हुए हैं। जिस कुएं में गाय गिरी है उस कुएं के पास जेसीबी से गड्ढा किया जा रहा है। इस काम में दो जेसीबी को लगाया गया है।


 बता दें कि गुफापर मोहल्ला निवासी मुनेश्वर यादव की गाय चरने के लिए घर से बाहर निकली थी। ठाकुरबाड़ी के पास पुराना कुआं है जिसमें बाउंड्री नहीं रहने के कारण गाय उसमें जा गिरी।  स्थानीय लोगों ने बताया कि कुआं 40 फीट गहरा है जिसके कारण रेस्क्यू टीम को गाय को बाहर निकालने में परेशानी हो रही है। 


टीम के द्वारा पास में गड्ढा खोदकर गाय को सुरक्षित निकालने की प्रयास में जुटी है। अब तक 20 फिट गड्ढा किया जा चुका है। कुआं के खुला रहने से लोगों को परेशानी होती है। कब कौन इसमें समा जाएं कोई नहीं जानता। सबकी नजर अभी कुएं में गिरी गाय पर है। सभी इसे बाहर निकालने में लगे हैं। 

टैग्स