ब्रेकिंग
फूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यसीएम सम्राट चौधरी ने मेट्रो स्टेशन का किया उद्घाटन, सिर्फ 16 मिनट में मलाही पकड़ी से ISBT तक का सफरपत्थर खदान में हादसा: कर्नाटक में चट्टान गिरने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, कई लोग घायल; CM ने जताया दुखबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरार

19 बार कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 22 साल के युवक ने कोरोना को हराया, 41 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

DESK : 19 बार कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 22 साल के युवक ने कोरोना को आखिरकार हरा दिया है. 41 दिन अस्पताल में रहने के बाद आखिरकार युवक ने कोरोना से जंग जीत ली है. मामला क

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : 19 बार कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 22 साल के युवक ने कोरोना को आखिरकार हरा दिया है. 41 दिन अस्पताल में रहने के बाद आखिरकार युवक ने कोरोना से जंग जीत ली है. 

मामला केरल के मलप्पुरम की है. कोच्चि के अस्पताल में भर्ती युवक का दो  रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. अस्पताल के  अधिकारियों ने बताया कि  41 दिनों में 19 बार पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बाद 22 साल के शख्स की रिपोर्ट कोरेाना निगेटिव आई है. जिसके बाद उसे 27 अप्रैल को छुट्टी दे दी गई. 

यह युवक कुछ दिन पहले लंदन से लौटा था. जिसके बाद कोरोना के लक्ष्ण दिखाई देने के बाद इसे 18 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 19 बार पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई.मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ थॉमस मैथ्यू ने लंबे उपचार के दौरान युवक द्वारा प्रदर्शित साहस की प्रशंसा की हैं.  उन्होंने कहा कि युवक को बेहतर उपचार के अलावा पूरा मानसिक समर्थन भी दिया गया, जिसके बाद अब युवक कोरोना को हरा कर अस्पताल से घर लौट गया है.