ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

'4 जून के बाद नमाज पढ़ते नजर आएंगे लालू यादव : बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह .... मुसलमानों को आरक्षण की बात करके यादवों का किया है अपमान

PATNA : देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए कल छठे चरण की वोटिंग होनी है। इस बार चुनाव में जो मुद्दा सबसे अधिक गरम है, वह है आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का मुस्लिम आरक्षण को ल

'4 जून के बाद नमाज पढ़ते नजर आएंगे लालू यादव : बोले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह .... मुसलमानों को आरक्षण की बात करके यादवों का किया है अपमान
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देशभर में लोकसभा चुनाव के लिए कल छठे चरण की  वोटिंग होनी है। इस बार चुनाव में जो मुद्दा सबसे अधिक गरम है, वह है आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का मुस्लिम आरक्षण को लेकर दिया गया बयान। जिसमें लालू ने मुसलमान को पूरा आरक्षण दिए जाने की वकालत की है। उसके बाद बीजेपी के छोटे से लेकर बड़े नेताओं ने लालू की घेराबंदी शुरू कर दी। इसी कड़ी में अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बड़ी बात कह डाली है। गिरिराज सिंह ने कहा कि 4 जून के बाद लालू यादव नमाज पढ़ते नजर आएंगे। 


गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव ने बिहार में यादव सहित सभी पिछड़े वर्ग और सनातनियों का अपमान किया है। जिस तरह से वह मुसलमानो को आरक्षण देने की बात कर रहे हैं, उससे साफ मालूम पड़ता है कि वह हिंदुओं को लेकर कैसा विचार रखते हैं। हार की डर से वह कुछ भी बोल रहे हैं। कहीं ऐसा न हो कि 4 तारीख के बाद वह आपको नमाज पढ़ते नजर आ जाएं और उनके सहयोगी राहुल गांधी कहीं दूसरी जगह टूरिस्ट प्लेस घूमते हुए नजर आएंगे।


इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने मुस्लिम रिजर्वेशन को लेकर लालू प्रसाद यादव पर बड़ा हमला बोला था। सीएम सरमा ने कहा था  कि आप अगर मुसलमानों को रिजर्वेशन देना चाहते हैं तो पाकिस्तान चले जाइए, वहीं आरक्षण दीजिएगा। सरमा ने कहा कि अब हिंदू जाग चुका है और धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं होने देगा।