ब्रेकिंग
घर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा मेंघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशBihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 2500 रुपये में पूरे राज्य के टोल फ्री, जानिए किसे मिलेगा फायदाBihar News : अब ब्लड सैंपल की जरूरत नहीं? HIV स्क्रीनिंग की नई तकनीक चर्चा में

4 फरवरी को बेतिया में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम, PM मोदी के साथ मंच साझा करेंगे नीतीश

BETTIAH: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र रविवार को बिहार आ रहे हैं। 04 फरवरी को बेतिया में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का शंखनाद चंपारण की धरती स

4 फरवरी को बेतिया में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम, PM मोदी के साथ मंच साझा करेंगे नीतीश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र रविवार को बिहार आ रहे हैं। 04 फरवरी को बेतिया में पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव का शंखनाद चंपारण की धरती से प्रधानमंत्री करेंगे। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार मंच साझा करेंगे। बिहार में एनडीए की नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला बिहार दौरा है जिसमें एनडीए के कई नेता मौजूद रहेंगे। 


 इस कार्यक्रम में पीएम मोदी उत्तर बिहार को 19 हजार करोड़ की योजनाओं का सौगात देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दौरान कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। बेतिया डीएम दिनेश कुमार राय और एसपी अमरकेश डी लगातार सभा स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। 


डीएम दिनेश कुमार राय ने बताया है कि तैयारी की जा रही है और सभा स्थल का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ.संजय जायसवाल ने बताया कि 4 फरवरी का दिन जिले के लिए ऐतिहासिक होगा। पूरे उत्तर बिहार को उन्नीस हजार करोड़ का सौगात मिलने वाला है। बेतिया की जनसभा में प्रधानमंत्री के साथ सीएम नीतीश कुमार मंच साझा करेंगे। इस मौके पर दोनों डिप्टी सीएम और एनडीए के कई नेता मौजूद रहेंगे। 


4 फरवरी को बेतिया में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम, PM मोदी के साथ मंच साझा करेंगे नीतीश


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता