ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

35 फीट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरी, पिछले साल ही PM मोदी ने किया था अनावरण

DESK: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा के अचानक गिरने से मालवन के राजकोट किले में अफरा-तफरी मच गयी। इस प्रतिमा का अनावरण पिछले साल प्

35 फीट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरी, पिछले साल ही PM मोदी ने किया था अनावरण
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK:  महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फीट ऊंची प्रतिमा के अचानक गिरने से मालवन के राजकोट किले में अफरा-तफरी मच गयी। इस प्रतिमा का अनावरण पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। प्रतिमा के गिरने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। 


छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के गिरने के बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि  BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को महाराष्ट्र के राजकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया था। अब करीब 8 महीने बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई। हालात ये हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में महापुरुषों को भी नहीं बख्शा जा रहा है। 


ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि पिछले तीन दिन से भारी आंधी बारिश हो रही है। शायद इसी कारण से मूर्ति ढह कर नीचे गिर गयी। हालांकि कि मामले की जांच की जा रही है। जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल का जायजा ले रहे हैं। बता दें कि 4 दिसंबर को नौसेना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने इस प्रतिमा का अनावरण किया था। 


छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाए अभी सालभर भी ठीक से नहीं हुआ और आज यह अचानक टूटकर गिर पड़ा। मूर्ति के गिरने का सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। वही इसे लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है। यह आरोप लगाया जा रहा है कि मूर्ति के निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर ध्यान नहीं दिया गया है यही कारण है कि यह भरभराकर जमीन पर गिर पड़ा। 




35 फीट ऊंची छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरी, पिछले साल ही PM मोदी ने किया था अनावरण


टैग्स