1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 18 May 2024 10:30:58 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद तेजस्वी यादव शनिवार की देर शाम पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने एनडीए और पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला। कहा कि इंडिया एलाइंस 300 से ज्यादा सीटे लाने जा रही हैं। जनता का पूरा प्यार हम लोगों को मिल रहा है। जिसे लेकर एनडीए में डर बहुत ज्यादा है।
उन्होंने कहा कि इस बार सच के आगे झूठ नहीं टिकने वाला है। हमलोग मजबूती से लड़ रहे हैं। बीजेपी वाले चाहते हैं कि उनके सामने कोई खड़ा ना हो। ये लोग लोकतंत्र और संविधान को खत्म करना चाहते हैं। तेजस्वी यादव ने इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के बारे में कहा कि सम्राट चौधरी क्या चीज है? उसके बारे में कोई अटेंशन नहीं लेता है। चार लोग भी उसकी रैली में नहीं आता है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि 'खुशखबरी यह है कि इंडिया गठबंधन पूरे देश में 𝟑𝟎𝟎 से अधिक सीटें जीत रहा है। देश की महान जनता जान चुकी है कि:-
यह झूठ पर सच की जीत का चुनाव है
यह बुराई पर अच्छाई की जीत चुनाव है
यह जुमलों का नहीं हकीकत का चुनाव है
यह ग्लोबल नहीं स्थानीय मुद्दों का चुनाव है
यह खास का नहीं आम आदमी का चुनाव है
यह बेरोजगारी नहीं बल्कि नौकरी का चुनाव है
यह बकवास करने का नहीं विकास करने का चुनाव है
यह बीजेपी वालों के संविधान बदलने जैसे नापाक इरादे जैसे नौकरी, संविधान, आरक्षण और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। यह देश के किसान-नौजवान, छात्र-शिक्षक, नारी सम्मान और व्यापारी-कर्मचारी का चुनाव है।