बेतिया में ITBP जवान ने खुद को गोली मारी, मौके पर ही मौत, घटना का कारण पता लगाने में जुटी पुलिस रोहतास में 9 फीट का मिला अजगर, देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू Bihar News: बिहार के इस जिले में SSP का ताबड़तोड़ एक्शन, 24 घंटे में 40 अपराधी गिरफ्तार Bihar Assembly Election 2025 : बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को सम्मानित करेगी BJP, जानिए क्या है पार्टी का पूरा प्लान BSSC CGL-4 : BSSC CGL-4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती 2025 में वैकेंसी बढ़ी, अब आवेदन की अंतिम तिथि 24 नवंबर Lalganj Sarai accident : लालगंज–सराय मार्ग पर बाइक टक्कर, एक युवक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल Domestic Gas Cost : अब सिलेंडर भराने की टेंशन खत्म, दिसंबर से घर-घर पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) सप्लाई शुरू Bihar News: VVCP छात्रवृत्ति परीक्षा में इतने छात्रों की भागीदारी, करियर काउंसलिंग कार्यक्रम हुआ सफल Barbigha news : बरबीघा बायपास पर सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत, दो युवक गंभीर रूप से घायल Vehicle Fitness Test Price Hike: भारत में बढ़ी व्हीकल फिटनेस टेस्ट फीस, पुराने वाहनों के लिए अब और महंगा होगा टेस्ट; जानें पूरी डिटेल
1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated Tue, 23 Jan 2024 04:22:47 PM IST
- फ़ोटो
PURNEA: कटिहार एवं पूर्णिया से होकर गुजरने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा के रूट का कांग्रेस नेताओं ने आज जायजा लिया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगामी 29 जनवरी को सीमांचल के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवेश कर रही है। 30 जनवरी को पूर्णिया में राहुल गांधी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। जिसे लेकर कांग्रेस की तैयारी भी जोरों पर है। महागठबंधन के तमाम नेताओं को आमंत्रित किया गया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी आमंत्रित किया गया है।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, कांग्रेस के पूर्व विधायक दल के नेता और भागलपुर से विधायक अजीत शर्मा एवं सीमांचल के कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पूर्णिया में जनसभा की तैयारी का जायजा लिया। पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में 30 जनवरी को होने वाली रैली के लिए तैयारी भी शुरू हो चुकी है। रंगभूमि मैदान में जायजा लेने पहुंचे अखिलेश प्रसाद सिंह ने सीधे शब्दों में कह दिया कि इतनी बड़ी रैली होने वाली है जो आज तक नहीं हुई होगी।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह भी लगातार देखने को मिल रहा है। सीमांचल में यात्रा की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए अखिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को यह यात्रा सीमांचल प्रवेश कर जाएगी । 29 जनवरी को अररिया में पदयात्रा के बाद राहुल गांधी अररिया में ही रात्रि विश्राम करेंगे। 30 जनवरी को पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
इस दौरान कांग्रेस के तमाम छोटे-बड़े नेता व कार्यकर्ता इस रैली का हिस्सा लेंगे। बिहार के कई क्षेत्रों से कांग्रेस का नेतृत्व यहां पहुंचेगा। इस यात्रा के तहत रैली में महागठबंधन के सभी दलों को आमंत्रित किया गया है। सभा इतनी बड़ी होगी कि आज तक पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में नहीं हुई होगी। राहुल गांधी की यात्रा के सुरक्षा व्यवस्था पर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि मणिपुर में जो हुआ है, सभी लोग इसका विरोध कर रहे हैं सिवाय भाजपा को छोड़कर।
भारत के प्रजातंत्र में जिस प्रकार भाजपा शासन और सत्ता चला रहे हैं, वो इस देश के लोगों ने कभी देखा नहीं। इसका विरोध सभी दल के लोग कर रहे हैं। राहुल गांधी को मंदिर जाने से रोका गया है , यह कहाँ का न्याय है। इसी अन्याय के ख़िलाफ़ राहुल गांधी ने न्याय की गुहार लगाते हुए यह यात्रा शुरू की। इस दौरान पूर्व विधायक पूनम पासवान, कांग्रेस नेता प्रेम राय, पूर्व विधायक प्रत्याशी तौकीर आलम, पुर्णिया के कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष नीरज सिंह उर्फ छोटू सिंह सहित दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।


