1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Dec 19, 2020, 10:43:14 AM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में डेढ़ करोड़ के सोना के बिस्किट के साथ दो तस्कर को अरेस्ट किया गया है. दोनों तस्कर राजस्थान के रहने वाले हैं और म्यांमार से सोना की तस्करी कर असम के गुवहाटी में बेचते थे.
बताया जा रहा है कि डीआरआई को गुप्त सूचना मिली कि मुजफ्फरपुर के अहियापुर में सोना तस्कर ठहरे हुए हैं, जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर डीआरआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डेढ़ करोड़ के सोना के बिस्किट के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि वे म्यांमार से सोना की तस्करी कर असम के गोवाहाटी में उसे बेचते थे. गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर को जेल भेज दिया गया है.