ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

26 फरवरी को नीतीश के गढ़ से बदलाव रैली का आगाज, आरसीपी बोले- बिहार में चल रही बेमेल की सरकार

NALANDA: जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बदलाव रैली करने जा रहे है। 26 फरवरी को नीतीश के गढ़ नालंदा से वे बदलाव रैली का आगाज करेंगे। बिहारशरी

26 फरवरी को नीतीश के गढ़ से बदलाव रैली का आगाज, आरसीपी बोले- बिहार में चल रही बेमेल की सरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह बदलाव रैली करने जा रहे है। 26 फरवरी को नीतीश के गढ़ नालंदा से वे बदलाव रैली का आगाज करेंगे। बिहारशरीफ में शुक्रवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे आरसीपी सिंह ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में बेमेल की सरकार चल रही है। 


आरसीपी सिंह ने बताया कि बिहार में 26 फरवरी से वे बदलाव रैली करने जा रहे हैं। रैली की शुरुआत नालंदा के हिलसा प्रखंड से होगा। इस रैली में केवल सियासी नहीं बल्कि किसान, शिक्षा समेत अन्य मुद्दों पर बात होगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन भी रैली करने जा रही है। बिहार की जनता ने साल 2020 में NDA को बहुमत दिया था लेकिन आज एनडीए को छोड़कर लोग महागठबंधन में आ गए हैं।


महागठबंधन में हर रोज सिर फुट्टोवल हो रहा है। आरजेडी के नेता और कार्यकर्ता तेजस्वी यादव को सीएम के रूप में देखना चाहते हैं लेकिन जेडीयू के नेता इसके लिए तैयार नहीं हैं। महागठबंधन के अंतरकलह को छिपाने के लिए यह रैली की जा रही है। जेडीयू के पुराने नेता हमेशा से आरजेडी के खिलाफ रहे हैं, वे किस मुंह से महागठबंधन की रैली में भाग लेंगे।

टैग्स