ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

चुनाव से पहले BJP नेता का मर्डर , 2 बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

DESK: अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. लेकिन उससे पहले हत्या का सिलसिला जारी है. अपराधियों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के दौरान ब

चुनाव से पहले BJP नेता का मर्डर , 2 बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. लेकिन उससे पहले हत्या का सिलसिला जारी है. अपराधियों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या के दौरान बीजेपी नेता मनीष शुक्ला ऑफिस जा रहे थे. यह घटना 24 परगना जिले के टीटागढ़ की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मनीष शुक्ला उत्तर 24 परगना जिला कार्यकारिणी के सदस्य थे. घटना के वक्त वो पार्टी कार्यालय आ रहे थे. इस दौरान ही बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. बीजेपी नेता तो सिर और सीने में कई गोली लगी है. उन्हें तुरंत बीजेपी के नेता हॉस्पिटल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर लिया. 

सीबीआई जांच की मांग

घटना के बाद पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय से ममता सरकार पर निशाना साधा है और कहा कि बंगाल में पार्टी के कार्यकर्ताओं का मर्डर हो रहा है. इस घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह),  सीएम ममता बनर्जी और डीजीपी को बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर आज बुलाया है.

टैग्स