ब्रेकिंग
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलापटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला

23 फरवरी के भारत बंद का RJD ने किया समर्थन, प्रमोशन में आरक्षण के मुद्दे पर भीम आर्मी के बंद का किया समर्थन

PATNA : 23 फरवरी को होने वाले भारत बंद का राष्ट्रीय जनता दल ने समर्थन किया है. बिहार में आरजेडी बंद का समर्थन करेगी. प्रमोशन में आरक्षण सहित अन्य मुद्दों को लेकर भीम आर्मी ने

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : 23 फरवरी को होने वाले भारत बंद का राष्ट्रीय जनता दल ने समर्थन किया है. बिहार में आरजेडी बंद का समर्थन करेगी. प्रमोशन में आरक्षण सहित अन्य मुद्दों को लेकर भीम आर्मी ने 23 फरवरी को भारत बंद बुलाया है. आरजेडी के पहले हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा अधिकार पार्टी सहित अन्य दलों ने इस बंद को समर्थन दिया है. वही, स्पेशल ब्रांच के एसपी ने इस बंद को वर्जित करार दिया है. सभी जिलों के डीएम और एसपी को सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है. 


RLSP ने भी किया है समर्थन

महागठबंधन में शामिल आरएलएसपी भी इस बंद में शामिल होने वाली है. इसको लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारत बंद में पार्टी की सभी स्तरों पर अहम भागीदारी रहेगी. आरक्षण समाप्त कर कोई पिछड़े, अतिपछड़े, दलित, महादलित, शोषित और वंचित वर्ग के लोगों का हक मारने का प्रयास करेगी, तो उनके मंसूबों को सफल नहीं होने दिया जाएगा.

भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने इसके विरोध में 16 फरवरी को दिल्‍ली में मंडी हाऊस से संसद तक रैली निकाली थी. इस दौरान ही विरोध 23 फरवरी को भारत बंद करने का एलान किया था. बता दें कि कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने उत्‍तराखंड से जुड़े एक केस की सुनवाई के दौरान यह व्‍यवस्‍था दी थी कि प्रमोशन में आरक्षण या कोटा सिस्‍टम किसी भी मौलिक अधिकार के तहत नहीं आता है. जिसका कई राजनीतिक दल विरोध कर रहे हैं.