ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

Bihar News: 22 दिसंबर से 15 जनवरी तक मुख्यमंत्री नीतीश की समाज सुधार यात्रा, तैयारी में जुटा जिला प्रशासन

PATNA: बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर चंपारण के मोतिहारी से यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। 22 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाली इस यात्रा में सीएम नीतीश आम जनता के हित में चल

Bihar News: 22 दिसंबर से 15 जनवरी तक मुख्यमंत्री नीतीश की समाज सुधार यात्रा, तैयारी में जुटा जिला प्रशासन
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर चंपारण के मोतिहारी से यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। 22 दिसंबर से 15 जनवरी तक चलने वाली इस यात्रा में सीएम नीतीश आम जनता के हित में चलाए जा रहे विभिन्न विकास योजनाओं, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना फेज वन और टू की समीक्षा करेंगे। 24 दिसंबर को सीवान, सारण और गोपालगंज, 27 दिसंबर को भोजपुर, रोहतास, बक्सर और कैमूर में यात्रा करेंगे। 


इस यात्रा का नाम समाज सुधार यात्रा रखा गया है। इस दौरान शराबबंदी, दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह मुक्ति को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 29 दिसंबर को मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली और शिवहर की यात्रा करेंगे। 30 दिसंबर को दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, 4 जनवरी को गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, औरंगाबाद में रहेंगे।


 6 जनवरी को मुंगेर, बेगूसराय और शेखपुरा वही 8 जनवरी को जमुई, खगड़िया और लखीसराय जबकि 11 जनवरी को पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में रहेंगे। 12 जनवरी को सहरसा, मधेपुरा और सुपौल, 13 जनवरी को भागलपुर और बांका में उनकी यह यात्रा पहुंचेगी। जबकि 15 जनवरी को पटना और नालंदा में सीएम नीतीश की समाज सुधार यात्रा पहुंचेगी। 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री शिवहर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और वैशाली आएंगे। इसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।   


टैग्स