ब्रेकिंग
समस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवासमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्टअब आसमान से निहारिए बिहार की खूबसूरती… 15 जुलाई से पटना-राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा

21 मई को मोतिहारी आ रहे प्रधानमंत्री : पांचवीं बार पूर्वी चंपारण की धरती पर रखेंगे कदम

EAST CHAMPARAN : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 21 मई को मोतिहारी आ रहे हैं। मोतिहारी के गांधी मैदान में चुनावी जनसभा को वह संबोधित करेंगे और बीजेपी प्रत्याशी राधामोहन

21 मई को मोतिहारी आ रहे प्रधानमंत्री : पांचवीं बार पूर्वी चंपारण की धरती पर रखेंगे कदम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

EAST CHAMPARAN : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 21 मई को मोतिहारी आ रहे हैं। मोतिहारी के गांधी मैदान में चुनावी जनसभा को वह संबोधित करेंगे और बीजेपी प्रत्याशी राधामोहन सिंह को जिताने की अपील करेंगे। नरेंद्र मोदी पांचवीं बार पूर्वी चंपारण की धरती पर आ रहे हैं। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर बीजेपी दफ्तर में एक बैठक हुई। जिसमें बीजेपी के तमाम नेता, कार्यकर्ता और एनडीए प्रत्याशी राधामोहन सिंह मौजूद रहे। वही वैश्य समाज के विधायक और नेता भी मौजूद थे। राधामोहन सिंह ने दावा किया कि इस बार दो लाख से ज्यादा लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को सुनने मोतिहारी के गांधी मैदान में पहुंचेंगे। नरेंद्र मोदी पांचवीं बार पूर्वी चंपारण की धरती पर आ रहे हैं। उनका बापू की कर्मभूमि से विशेष लगाव है। इसलिए तमाम लोग काफी उत्साहित हैं। 


21 मई की सुबह 9:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन मोतिहारी में होगा। जिसके बाद चुनावी रैली को वह संबोधित करेंगे। अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हरि सहनी ने कहा कि पूरे विश्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डंका बज रहा है और नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर हम सभी काफी खुश हैं। नरेंद्र मोदी भारत के आधुनिक भारत के रचयिता हैं और उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ता और नेता काफी उत्साहित हैं।