ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

2024 के बाद राजनीति में कहीं दिखाई नहीं देंगे नीतीश कुमार, बोले BJP सांसद ... बिहार में होगा नया सवेरा, सबको होगी खुशहाली

PATNA : 2024 के बाद नीतीश कुमार सिर्फ बिहार ही नहीं देश की राजनीति से बाहर हो जाएंगे। उनका लोकसभा चुनाव से बाद कोई पूछ नहीं होने वाला है। वैसे भी अब उनको कोई पूछ नहीं रही है। इसलिए

2024 के बाद राजनीति में कहीं दिखाई नहीं देंगे नीतीश कुमार, बोले BJP सांसद ... बिहार में होगा नया सवेरा, सबको होगी खुशहाली
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : 2024 के बाद नीतीश कुमार सिर्फ बिहार ही नहीं देश की राजनीति से बाहर हो जाएंगे। उनका लोकसभा चुनाव से बाद कोई पूछ नहीं होने वाला है। वैसे भी अब उनको कोई पूछ नहीं रही है। इसलिए जो भी बोलते हैं बोलने दीजिए, उनकी बातों का अब कोई मतलब नहीं रह गया है। हमलोग अब उनकी बातों पर अधिक ध्यान नहीं देते हैं। यह बातें भाजपा के सांसद और पीएम मोदी और अमित शाह के बेहद करीबी माने जाने वाले नेता निशिकांत दुबे ने कही है। 


दरअसल, भाजपा के गोड्ढा लोकसभा से सांसद निशिकांत दुबे  भागलपुर में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे थे। जहां गोड्डा सांसद ने कहा 2024 के बाद एक नए बिहार का निर्माण होगा। इस बिहार लोगों को सिर्फ विकास नजर आएगा। यहां के अपराध, हत्या, लूट और छिनतई जैसी घटना पर भी रोक लगेगी। 2024 के बाद नीतीश कुमार राजनीति में कहीं भी नजर नहीं आने वाले हैं। उनका राजनीतिक जीवन खत्म होने वाला है। 


गोड्डा सांसद ने कहा 2024 उनका अंतिम साल है। इसलिए वह जो कर रहे हैं करने दीजिए, क्योंकि इसके बाद एक नया बिहार होगा,नया सवेरा होगा। देश  की राजनीति से नीतीश कुमार बाहर हो जाएंगे। निशिकांत दुबे भागलपुर गौशाला परिसर में गुरु सेवा समिति की ओर से आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा में पहुंचे थे। 


मालूम हो कि, इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में महिलाओं को लेकर दिए बयान के बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा था।  दुबे ने 8 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था कि, "महागुरु नीतिशानंद महाराज का 'पॉर्न स्टोरी टेलिंग' अवश्य सुने और जनसंख्या नियंत्रण करें। 


उधर बीजेपी नेता ने एक अन्य पोस्ट में इंडिया गठबंधन को घेरते हुए कहा था कि, "देखिए यह है INDI गठबंधन के प्रधानमंत्री पद के सपने देखने वाले प्रत्याशी नीतीश कुमार. पागल भी शरमा जाए? महिलाओं के लिए इतना घटिया विचार, शब्दों की कोई मर्यादा नहीं." इसके साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार का वीडियो भी शेयर किया है।