ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

2021 में बहुत बिजी रहने वाली हैं जैकलीन, इन फिल्मों में आएंगी नजर

DESK : साल 2020 पूरे देश के लिए काफी मुश्किल साबित हुआ. फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बेहद खराब समय साबित हुआ है. अब 2021 के आगमन से एक्ट्रेस समेत उनके प्रशंसकों को भी काफी उम्मीदें है

2021 में बहुत बिजी रहने वाली हैं जैकलीन, इन फिल्मों में आएंगी नजर
First Bihar
2 मिनट

DESK : साल 2020 पूरे देश के लिए काफी मुश्किल साबित हुआ. फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी बेहद खराब समय साबित हुआ है. अब 2021 के आगमन से एक्ट्रेस समेत उनके प्रशंसकों को भी काफी उम्मीदें हैं. यह साल बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के लिए भी बेहद टाइट शेड्यूल वाला साबित होने वाला है. एक्ट्रेस ने साल की शुरुआत के साथ ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग शुरू कर दी है.


उन्होंने फिल्म सर्कस की शूटिंग के साथ ही नए साल में अपने काम के प्रति तेजी दिखाई है. इसके अलावा जैकलीन की दो और फिल्में पाइपलाइन में हैं. इसके बाद वे बिना ब्रेक लिए 'भूत पुलिस' फिल्म की शूट‍िंग शुरू कर देंगी. तो इसल‍िए इस पूरे महीने में उनके पास एक दिन का भी ब्रेक नहीं है. 


लॉकडाउन खुलने के साथ ही सरकार ने जैसे ही शूट‍िंग नियमों में छूट दी, जैकलीन भी अपने काम पर लौट आईं. कुछ समय पहले वे धर्मशाला में भूत पुलिस की टीम के साथ शूट पर गईं थी. उनकी आने वाली फिल्मों में भूत पुलिस, सर्कस के अलावा अटैक भी है. रिपोर्ट्स की मानें तो 'अटैक' में जैकलीन जॉन अब्राहम, रकुल प्रीत संग नजर आएंगी.


पिछले साल उन्हें नेटफ्ल‍िक्स फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' में देखा गया था. इसमें वे मनोज बाजपेयी के साथ कास्ट की गई थीं. लॉकडाउन के बीच भी सलमान खान के साथ एक वीड‍ियो सॉन्ग भी बनाया था. यह वीड‍ियो सलमान के फार्महाउस पर शूट किया गया था, जिसमें जैकलीन भी नजर आईं थी.