ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

20 जनवरी को होगा BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, राष्ट्रीय चुनाव पदाधिकारी राधामोहन सिंह ने जारी की समय सारिणी

DELHI:भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा 20 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। वे इस पद के लिए नामांकन भरेंगे। उनके खिलाफ कोई दावेदार नहीं है। आम सहमति से इस पद के लिए उन्हें चुन

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

DELHI:भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा 20 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे। वे इस पद के लिए नामांकन भरेंगे। उनके खिलाफ कोई दावेदार नहीं है। आम सहमति से इस पद के लिए उन्हें चुना जाएगा। इस बीच भाजपा ने सभी प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों और राज्यों में कोर ग्रुप सदस्यों को 20 जनवरी को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने का निर्देश दिया है।पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी राधामोहन सिंह ने चुनाव की समय सारिणी जारी की है।


राधा मोहन सिंह ने समय सारिणी जारी करते हुए जानकारी दी है कि बीजेपी का राष्ट्रीय संगठनात्मक चुनाव कार्यकम की प्रक्रिया के पहले चरण में सदस्यता और सक्रिय सदस्यता अभियान के बाद 75 फीसदी बूथ समितियों का गठन होने के बाद 50 फीसदी मण्डल समितियों का गठन कर लिया गया है। उसके बाद देशभर में 60 फीसदी जिलों में विधिवत चुनाव भाजपा के संविधान के मुताबिक संपन्न होने के बाद 21 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों का चुनाव भी संपन्न हो चुका है।


राधा मोहन सिंह के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक अब सारी प्रकिया पूरी होने के बाद अब ऱाष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। इसके लिए जारी समय सारिणी के मुताबिक 20 जनवरी को सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे के तक नामांकन पत्र भरने का वक्त होगा। नामांकन पत्रों की जांच साढ़े बारह से डेढ़ बजे के बीच की जाएगी। वहीं नाम वापसी के लिए डेढ़ बजे से ढ़ाई बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। वहीं बताया गया है कि यदि आवश्यक हुआ तो 21 जनवरी को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चुनाव कराया जाएगा।


परंपरा के मुताबिक, भाजपा में अध्यक्ष का चुनाव सर्वसम्मति से किया जाता है। हालांकि, अध्यक्ष के नाम की घोषणा को लेकर पूरी चुनाव प्रक्रिया का पालन किया जाता है। नामांकन की समय सीमा खत्म होने के साथ ही 20 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। बताया जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत समस्त भाजपा शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम , राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। 


टैग्स