ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

मंत्री के जवाब पर भड़के RJD MLA ने कहा- विधायकी से इस्तीफा दे दूंगा, स्पीकर को देना पड़ा जांच का आदेश

PATNA : बिहार विधानसभा में आज आरजेडी विधायक अब्दुस सुभान ऐसे भड़के की सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने तक कि बात कह डाली। मामला इतना गरमा गया कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को मामल

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार विधानसभा में आज आरजेडी विधायक अब्दुस सुभान ऐसे भड़के की सदन की सदस्यता से इस्तीफा देने तक कि बात कह डाली। मामला इतना गरमा गया कि विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को मामले की जांच के लिए सरकार को कहना पड़ा। दरअसल प्रश्नोत्तकाल में आरजेडी विधायक अब्दुस सुभान ने पूर्णिया जिले के बायसी प्रखंड में हाथी बंधा गांव में कटाव का मामला उठाया तो जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कटाव की बात को खारिज करते हुए कटावरोधी कार्य करा ले जाने की बात कही। जल संसाधन मंत्री के जवाब पर आरजेडी विधायक ने असहमति जताते हुए चुनौती दे डाली कि अगर सरकार का जवाब सही हुआ तो वह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे। मामला आगे बढ़ते देख विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को हस्तक्षेप करना पड़ा। स्पीकर ने सरकार को तत्काल इस संबंध में जांच कराने और विभाग के दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने को कहा है। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
3

रिपोर्टर

3

FirstBihar संवाददाता