1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 01, 2019, 8:48:36 AM
- फ़ोटो
DESK : गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर के किमतों में एक बार फिर से कटौती की गई है. बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलिंडर 62.50 रुपये सस्ता हो गया है. जिसके बाद एक अगस्त यानि आज से पटना में बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलिंडर 668 रुपये में उपलब्ध होगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें कम होने के बाद दाम कम किए गए हैं. वहीं कमर्शियल उपयोग यानि 19 किलो वाले सिलिंडर की कीमत 1322 रुपये से घटकर 1196.50 रुपये हो गई है.