ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?

MLA की सुपारी लेने वाला कुख्यात धोनी को STF ने किया अरेस्ट, बिहार पुलिस के लिए बन गया था सिरदर्द

1st Bihar Published by: 3 Updated Sat, 10 Aug 2019 03:48:05 PM IST

MLA की सुपारी लेने वाला कुख्यात धोनी को STF ने किया अरेस्ट, बिहार पुलिस के लिए बन गया था सिरदर्द

- फ़ोटो

SIWAN : बिहार और यूपी के लिए सिरदर्द बने कुख्यात अपराधी धोनी तिवारी को STF की टीम ने विधायक की हत्या की साजिश रचते गिरफ्तार किया है. कुख्यात धोनी पर दर्ज हैं कई मुकदमे कुख्यात शिवप्रकाश उर्फ सोनू उर्फ धोनी तिवारी पर बिहार और यूपी में कई मामले दर्ज है. हत्या, अपहरण, लूट और डकैती जैसे कई मामले में दोनों राज्य की पुलिस लंबे समय से धोनी की तालाश कर रही थी. पांच महिने पहले धोनी ने अपने गुर्गों के साथ मिलकर सीवान के भाजपा नेता विनोद तिवारी के भाई त्रिभुवन तिवारी पर हत्या की नियत से गोलीबारी की थी, पर इसमें त्रिभुवन बाल-बाल बच गए थे. जिसके बाद सीवान पुलिस उसकी तालाश कर रही थी. विधायक सुशिल सिंह की हत्या की रच रहा था साजिश शुक्रवार की देर शाम कुख्यात धोनी अपने गुर्गों के साथ मिलकर विधायक सुशिल सिंह की हत्या की साजिश रच रहा था, तभी STF की टीम को इसकी जानकारी मिली. STF की टीम ने चारों तरफ से कुख्यात धोनी को घेर लिया. जिसके बाद धोनी ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धोनी को गिरफ्तार कर लिया. सीवान से चंदन की रिपोर्ट