ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar food safety : मोकामा शादी रिसेप्शन में सड़े हुए पनीर-रसगुल्ला से 500 लोग बीमार, खाद्य विभाग ने जारी की जांच रिपोर्ट Bihar News: बारात से लौट रही कारों की आपस में भीषण टक्कर, एक की मौत; कई गंभीर रूप से घायल Bank Escort Service Bihar : अब बैंक से 50 हजार से अधिक राशि निकालने पर पुलिस देगी घर तक सुरक्षा, शुरू हुई नई पहल Bihar News: बिहार से दिल्ली के बीच आज से विशेष ट्रेनों का परिचालन, इन जिलों के लोगों को बड़ी राहत Bihar teacher attendance fraud : पुरानी फोटो से अटेंडेंस बनाने वाले शिक्षक हो जाएं सतर्क, शिक्षा विभाग ने DEO को लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया Bihar ADR report: अनंत सिंह से मनीष कश्यप तक, कई दिग्गजों पर गंभीर केस, ADR ने उठाए सवाल; दलों ने नहीं बताया टिकट देने का कारण Vande Bharat Sleeper Train : देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिसंबर में शुरू, दिल्ली–पटना के बीच तेज रफ्तार नाइट जर्नी का मिलेगा नया अनुभव बिहार में ठंड का सितम शुरू: पछुआ हवा ने बढ़ाई शीतलहर की आशंका, तापमान में जबरदस्त गिरावट Bihar Crime News: 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी अरेस्ट, बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान

अमरनाथ के बाद माछिल यात्रा भी रोकी गई, जम्मू-कश्मीर में अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

1st Bihar Published by: 3 Updated Sat, 03 Aug 2019 01:52:56 PM IST

अमरनाथ के बाद माछिल यात्रा भी रोकी गई, जम्मू-कश्मीर में अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

- फ़ोटो

DESK : शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के जाने के बाद जम्मू कश्मीर में आज यानी शनिवार को माछिल यात्रा को भी रोक दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में माछिल माता की यात्रा को भी रोक दिया गया है। लगभग 43 दिनों तक चलने वाली माछिल माता की यात्रा को भी सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया है। आपको बता दें कि सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अमरनाथ यात्रा को शुक्रवार के दिन रोकने का फैसला किया गया था। माछिल माता की यात्रा में देश भर से श्रद्धालु शामिल होने के लिए पहुंचते हैं। हालांकि किश्तवाड़ जिला एक दशक पहले आतंक के चंगुल से बाहर निकल चुका है लेकिन पिछले साल बीजेपी नेता और उसके भाई की हत्या के बाद जिले में माहौल फिर से खराब हुआ है। माछिल माता की दर्शन के लिए श्रद्धालु 30 किलोमीटर का लंबा सफर तय कर पहुंचते हैं लेकिन अब सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए यात्रा पर रोक लगा दी गई है।