ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

17 सितंबर को AAP विधायक दल की बैठक, दिल्ली के नए CM के नाम पर लगेगी मुहर

DESK: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीते 15 सितंबर को बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि अगले 48 घंटे बाद वो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे और जनता की अदालत में जाएंग

17 सितंबर को AAP विधायक दल की बैठक, दिल्ली के नए CM के नाम पर लगेगी मुहर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीते 15 सितंबर को बड़ा ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि अगले 48 घंटे बाद वो मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे और जनता की अदालत में जाएंगे। जब तक दिल्ली की जनता उनकी ईमानदारी पर अपने वोट की मुहर नहीं लगाती वह सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे।


अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान के बाद दिल्ली की सियासत अचानक से तेज हो गयी है। अब 17 सितंबर को आम आदमी पार्टी विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है। इस बैठक में दिल्ली के नये सीएम कौन होगा इस पर मुहर लगेगी। इससे पहले आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा होने की उम्मीद है। वही अरविंद केजरीवाल कल अपना इस्तीफा सौपेंगे। 


इससे पहले आज केजरीवाल के सरकारी आवास पर आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया, राघव चड्डा सहित पार्टी के कई वरीय नेता शामिल होंगे। इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वही 17 सितंबर की सुबह साढ़े 11 बजे आम आदमी पार्टी के विधायक दल की बैठक बुलाई गयी है। जिसमें दिल्ली के नए मुख्यमंत्री ने नाम पर मुहर लगेगी। मंगलवार की शाम 4:30 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मिलकर केजरीवाल उन्हें अपना इस्तीफा सौंपेंगे। जिसके बाद आम आदमी पार्टी विधायक दल के नेता का नाम और समर्थन पत्र एलजी को सौंप सकते हैं। 

टैग्स