Hindi News / news / बिहार में 10 DM को मिला प्रमोशन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखें...

बिहार में 10 DM को मिला प्रमोशन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखें पूरी लिस्ट

1st Bihar Published by: Updated Feb 04, 2020, 5:27:40 PM

बिहार में 10 DM को मिला प्रमोशन, सरकार ने जारी की अधिसूचना, देखें पूरी लिस्ट

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां 10 जिलों के DM को प्रमोशन मिला है. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इन जिला पदाधिकारियों को अपर सचिव के पद पद प्रोन्नति मिली है. इनके साथ ही दो अन्य आईएएस अफसरों को भी प्रमोशन मिला है. 


सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मुजफ्फरपुर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, रोहतास, पश्चिम चंपारण, जहानाबाद और अरवल जिले के समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी को प्रमोशन मिला है. इन सभी जिला पदाधिकारियों के वेतनमान में 1 जनवरी से प्रोन्नति मिली है.


जेनेरल एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जेल महानिरीक्षक (IG) मिथलेश मिश्रा और वित्त विभाग के संयुक्त सचिव उदयन मिश्रा को भी अपर सचिव के पद पर प्रमोशन मिला है. ये सभी पदाधिकारी 2011 बैच के IAS अफसर हैं.