ब्रेकिंग
पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्टपुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा‘मेरी बहन लावारिस नहीं…’ श्मशान से बाइक पर शव ले गया भाई, दहेज के लिए बेरहमी से हत्या का लगाया आरोपचारा घोटाला केस में लालू यादव को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने से किया इनकार; हाईकोर्ट को जल्द सुनवाई का निर्देशबिहार में चल रहा कौन सा खेल? लोगों के बैंक खातों में लगातार आ रहे करोड़ों रुपये, साजिश है या तकनीकी फॉल्ट

11 लोगों के खिलाफ नगर थाने में केस दर्ज, राजद प्रत्याशी ने अफवाह फैलाने का लगाया आरोप

GOPALGANJ: गोपालगंज के राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने नगर थाने में 11 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया है। जिन पर नामांकन रद्द होने की अफवाह फैलाने का लगाया आरोप लगाया ग

11 लोगों के खिलाफ नगर थाने में केस दर्ज, राजद प्रत्याशी ने अफवाह फैलाने का लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज के राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने नगर थाने में 11 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया है। जिन पर नामांकन रद्द होने की अफवाह फैलाने का लगाया आरोप लगाया गया है। बीजेपी, AIMIM और बसपा कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया गया है। राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने गलत अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।


इस बात की जानकारी देते हुए गोपालगंज एसपी आनंद कुमार ने बताया कि राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने नगर थाने में कुल 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सन्नी सिंह विकास, ईं.अर्जुन सिंह, अरमान खान, विशाल सिंह, प्रेम रवि, रोशन कुमार, क्षत्रिय टाइगर यादव, गुड्डू कुमार,अनस सलाम, राजन, अभय यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।


गोपालगंज और मोकामा विधानसभा सीट पर वोटिंग के दौरान यह अफवाह फैलाया गया कि गोपालगंज के राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता का नामांकन रद्द हो गया। अफवाह फैलाने और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने के आरोप में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गोपालगंज के कई थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। वहीं टेक्निकल सेल की टीम भी अब सोशल मीडिया पर पैनी नजर रख रही है। 


इधर 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई उधर राजद प्रत्याशी मोहन प्रसाद गुप्ता ने 11 लोगों के खिलाफ नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी। ताजा जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि शाम 5 बजे तक गोपालगंज में 48.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल 1,60,263 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH

FirstBihar संवाददाता