ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

अब जाकर हेमंत सोरेन को मिलने के लिए PM ने बुलाया दिल्ली, इस दिन होगी मुलाकात

RANCHI: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को पीएम नरेंद्र मोदी ने मिलने के लिए दिल्ली बुलाया हैं. यह मुलाकात दिल्ली में 11 जनवरी को होगी. इस मुलाकात को लेकर हेमंत 10 जनवरी की शाम दिल

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को पीएम नरेंद्र मोदी ने मिलने के लिए दिल्ली बुलाया हैं. यह मुलाकात दिल्ली में 11 जनवरी को होगी. इस मुलाकात को लेकर हेमंत 10 जनवरी की शाम दिल्ली रवाना हो जाएंगे.

6 को नहीं हो पाई थी मुलाकात

पीएमओ से 6 जनवरी को हेमंत सोरेन को बुलाया गया था. लेकिन झारखंड विधानसभा का सत्र होने के कारण यह मुलाकात नहीं हो सकी थी. जिसके बाद हेमंत को फिर 10-11 और 12 जनवरी का समय दिया गया. जिसमें मुलाकात 11 को तय किया गया. 

कई बार कोशिश किए थे हेमंत

झारखंड के नए सीएम हेमंत सोरेन पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए कई बार संपर्क किए, लेकिन पीएमओ से मुलाकात के लिए समय नहीं मिल पाया. मिलने के लिए हेमंत तीन से चार बार कोशिश कर चुके थे. लेकिन अब मुलाकात का वक्त अब तय हो गया है. हेमंत की सीएम बनने के बाद पीएम के साथ पहली मुलाकात होगी. अब देखना है कि पहली मुलाकात में झारखंड को लेकर क्या बात होती हैं. बता दें कि इससे पहले हेमंत ने दिल्ली गए थे और राष्ट्रपति और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी.