JEE Main 2025: जेईई मेन में VVCP के छात्र-छात्राओं ने फिर लहराया परचम, जिले के टॉप थ्री पर कब्जा Chanakya Niti: दौलत, औरत और औलाद ...चाणक्य ने इन्हें क्यों बताया अनमोल? नीतीश कुमार को बड़ा झटका, जेडीयू के पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने दिया इस्तीफा Namami Gange Yojana: बिहार के इस जिले को केंद्र सरकार की सौगात, नमामी गंगे और अटल मिशन के तहत मिलेगा साढ़े पांच सौ करोड़ का विकास पैकेज जनेऊ नहीं उतारा तो परीक्षा से किया बाहर, FIR के बाद बढ़ी सियासत Parenting Tips: पढ़ाई के दौरान क्यों आती है बच्चों को नींद? ये काम करें; दूर हो जाएगी परेशानी Bihar politics: बहुमत है, पर नैतिकता नहीं', बीजेपी पर बरसे मनोज झा, वक्फ कानून की वापसी की उठाई मांग! Life Style: हार्ट अटैक से पहले आपका शरीर देता है कई संकेत, अगर यह परेशानी है तो तुरंत टेस्ट कराएं सजना-संवरना बन गया बड़ी मुसीबत: पत्नी ने कराया फेसियल, तो पति ने ससुराल में ही कर दिया बड़ा कांड CBI Raid in Patna: पटना में CBI का बड़ा एक्शन, छापेमारी कर शातिर को दबोचा; जानिए.. क्या है मामला?
MUNGER: अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को यादगार बनाने को लेकर मुंगेर में राम भक्तों ने कई कार्यक्रम आयोजित किये। मुंगेर के विजय चौक पर राम भक्तों के द्वारा श्रीराम चाय भंडार का स्टॉल लगाया गया। जहां चाय पीने के लिए एक शर्त रखा गया था। वो शर्त यह था कि जो व्यक्ति कॉपी में 11 बार राम-राम लिखेगा उन्हें निःशुल्क चाय दी जाएगी।
वहीं टी स्टॉल पर चाय पीने वालों की भारी भीड़ उमड़ गई। यहां आए लोगों में महिला भी शामिल थी। जिन्होंने 11 बार राम-राम लिखा और चाय का लुफ्त उठाया। राम भक्त संजय कुमार बबलू का कहना था कि चाय तो एक बहाना था राम भक्तों से राम-राम लिखवाना था। इस दौरान सभी राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। टी स्टॉल का नाम श्रीराम चाय भंडार रखा गया था। जहां बैनर पर यह लिखा गया था कि 11 बार राम-राम लिखिये और चाय का आनंद लीजिए। टी स्टॉल लगाने वाले संजय बबलू का कहना था कि चाय तो एक बहाना था 11 बार राम-राम लिखाना था। आज हजारों लोगों ने अपने हाथों से 11 बार राम-राम लिखकर चाय का आनंद लिया।
अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की खुशी में आज ही के दिन मुंगेर के जमालपुर प्रखंड में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान की प्रतिमा का भी प्राण प्रतिष्ठा किया गया। वही इस मौके पर अखंड रामधुन सहित कई धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन हुआ। मुंगेर जमालपुर प्रखंड के शांतिनगर में आज नवनिर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया। इसे लेकर आज सैकड़ों की संख्या में राम भक्त प्राण प्रतिष्ठा के लिए मंदिर में पहुंचे थे । जहां लोगों ने हाथों में भगवा ध्वज ले रखा था और जयश्री राम और जय हनुमान के नारे लगाते दिखे।
लोगों में जहां रामलला के विराजमान होने की खुशी थी तो उसी दिन जमालपुर के सूर्य मंदिर में हनुमान की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा का उत्साह भी था। मंदिर के पुजारी कृष्ण मोहन झा ने बताया की आज बहुत ही शुभ दिन है। आज के दिन जहां रामलला अयोध्या में विराजमान हुए वही आज ही के दिन जमालपुर में भी नव निर्मित हनुमान मंदिर में हनुमान के प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया।