ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

10 रुपए के विवाद में दुकानदार ने ग्राहक की चाकु मारकर की हत्या, अब पुलिस ने लिया एक्शन

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों ही हत्या की जा रही है। इस बढ़ते अपराध को लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भी सवाल उठा रहे हैं। इसी क

10 रुपए के विवाद में दुकानदार ने ग्राहक की चाकु मारकर की हत्या, अब पुलिस ने लिया एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों ही हत्या की जा रही है। इस बढ़ते अपराध को लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भी सवाल उठा रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी में निकल कर सामने आया है। जहां दुकानदार ने 10 रुपए के विवाद में ग्राहक की चाकु मारकर हत्या कर दिया।


जानकारी के मुताबिक, मधुबनी के कानदार ने 10 रुपए के विवाद में ग्राहक की चाकु मारकर हत्या कर दिया। यह घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के मुरली चौक की है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल घटना की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद मामले की जांच की जा रही है। 


बताया जा रहा है कि, फुलकाही गांव का 20 वर्षीय राहुल कुमार मुरली चौक स्थित राजीव कुमार के नाश्ते की दुकान में नाश्ता किया और 30 रुपए के भुगतान में एक 10 रुपए के नोट को लेकर विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान दुकानदार राजीव कुमार ने ग्राहक  राहुल कुमार के पेट में चाकू मार दिया। चाकू लगने से राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना बीते रात्रि 8 बजे के आस पास की है। 


उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया और  छापेमारी कर राजीव को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, इस घटना को लेकर राजीव कुमार साह ,जारी साह,सुनील साह,घुरन साह और राजकुमार साह सहित 5 लोगों पर थाने प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।