ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

10 दिनों के अंदर गिरा चौथा पुल, किशनगंज में ब्रिज का पिलर ढहा

PATNA : बिहार में पुल गिरने और धसनें का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब किशनगंज में मारिया नदी पर बना पुल धंस गया जिससे बहादुरगंज और दीघलबैंक के बीच का संपर्क टूट चुका है।</

10 दिनों के अंदर गिरा चौथा पुल, किशनगंज में ब्रिज का पिलर ढहा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पुल गिरने और धसनें का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब किशनगंज में मारिया नदी पर बना पुल धंस गया जिससे बहादुरगंज और दीघलबैंक के बीच का संपर्क टूट चुका है।


दरअसल, 10 दिनों के भीतर पुल टूटने की बिहार में ये चौथी घटना है। अररिया, सिवान, मोतिहारी के बाद अब किशनगंज में पुल ध्वस्त हुआ है। यह पुल 2011 में तैयार हुआ था।


70 मीटर के इस पुल का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हुआ था। उस समय इस पुल को बनाने में 25 लाख रुपए की लागत आई थी। लेकिन यह पुल भी ढेर हो गया। हालांकि जब पुल धंसा तो कोई भी राहगीर इसपर से गुजर नहीं रहा था। इसके साथ ही एप्रोच रास्ते भी धंस चुके हैं।


वहीं, इस घटना को लेकर किशनगंज डीएम तुषार सिंघल ने बताया कि कल हमारे सीओ और इंजीनियर ने विजिट किया था। वहां पर जो भी डैमेज है उसे दूर कर लिया जाएगा। अभी बारिश कम हुई है। कल परसों ज्यादा बारिश हुआ था। जैसे ही पानी का स्तर कम होगा उसको सुधार करा लिया जाएगा।


उधर, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने बैरिकेडिंग लगाकर दोनों ओर से रास्ते को रोक दिया गया है। फिर भी कुछ लोग जान जोखिम में डालकर पुल के ऊपर से गुजर रहे हैं। पुल के टूट जाने से लोग असहाय महसूस कर रहे हैं। लोगों में इसको लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।