ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में शूटिंग करो, करोड़ों की सब्सिडी पाओ! नई फिल्म नीति का बड़ा असरBihar News : बिहार में अफसरों की खैर नहीं! शिकायत मिलते ही होगी जांच, दोषी पर तुरंत कार्रवाईBihar News: बिहार के किसानों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा! अब पूरी जमीन का करा सकेंगे फसल बीमा; बस करना होगा यह कामBihar News: बिहार में परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान! सिपाहियों को मिलेगा ₹3000 भत्ता, नियम तोड़ने वाली बसों पर चला डंडाBihar weather: सावधान बिहार! आज आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News: बिहार में शूटिंग करो, करोड़ों की सब्सिडी पाओ! नई फिल्म नीति का बड़ा असरBihar News : बिहार में अफसरों की खैर नहीं! शिकायत मिलते ही होगी जांच, दोषी पर तुरंत कार्रवाईBihar News: बिहार के किसानों के लिए सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा! अब पूरी जमीन का करा सकेंगे फसल बीमा; बस करना होगा यह कामBihar News: बिहार में परिवहन विभाग का बड़ा ऐलान! सिपाहियों को मिलेगा ₹3000 भत्ता, नियम तोड़ने वाली बसों पर चला डंडाBihar weather: सावधान बिहार! आज आंधी-बारिश और वज्रपात का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

‘Welcome to the Jungle’ का ‘घिस घिस घिस’ गाना रिलीज़ होते ही मचा धमाल, अक्षय कुमार-अक्षरा सिंह की जोड़ी ने उड़ाया गर्दा!

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस’ रिलीज हो गया है, जिसमें अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह की जोड़ी पहली बार साथ नजर आ रही है। भोजपुरी और बॉलीवुड के इस जबरदस्त मिक्स गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो रहा ह

‘Welcome to the Jungle’ का ‘घिस घिस घिस’ गाना रिलीज़ होते ही मचा धमाल, अक्षय कुमार-अक्षरा सिंह की जोड़ी ने उड़ाया गर्दा!
Ramakant kumar
3 मिनट

Welcome to the Jungle का नया गाना ‘घिस घिस’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। लंबे समय से इस गाने का इंतजार कर रहे फैंस को आखिरकार बॉलीवुड और भोजपुरी तड़के का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिल गया। खास बात यह है कि इस गाने में पहली बार अक्षय कुमार और  अक्षरा सिंह एक साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ रहे हैं।


गाना रिलीज होते ही यूट्यूब, इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल होने लगा। लोगों को अक्षय कुमार का नया देसी अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वहीं भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने भी अपने डांस और एक्सप्रेशन से गाने में अलग ही रंग भर दिया है।


इस गाने को पूरी तरह मास एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। रंग-बिरंगे सेट्स, फेस्टिव माहौल, दमदार बीट्स और वायरल होने वाले डांस स्टेप्स इसे एक परफेक्ट पार्टी सॉन्ग बना रहे हैं। गाने में अक्षय कुमार का अंदाज उनके पुराने कॉमिक और फुल ऑन मस्ती वाले अवतार की याद दिला रहा है।


‘घिस घिस’ गाने को विक्रम मोंट्रोस ने कंपोज किया है। गाने में उनकी और सुप्रिया पाठक की आवाज सुनने को मिल रही है। वहीं इसके बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं। म्यूजिक में भोजपुरी फ्लेवर और बॉलीवुड की एनर्जी का ऐसा मिक्स देखने को मिल रहा है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।


गाने को लेकर फैंस भी जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा, अक्की पुराने अंदाज में वापस आ गए हैं, तो किसी ने कहा, भोजपुरी और बॉलीवुड का ये तड़का बवाल है। कई लोगों ने अक्षय कुमार के देसी लुक और डांस स्टाइल की भी जमकर तारीफ की।


गाने की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर इसका मोशन वीडियो शेयर किया था। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा था कि अब जंगल का माहौल पूरी तरह बदलने वाला है। वहीं अक्षरा सिंह ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर लिखा था, फटेगा स्पीकर और ब्रेक होगा पूरा डांस फ्लोर।


फिल्म Welcome to the Jungle अपनी बड़ी स्टारकास्ट को लेकर पहले से ही चर्चा में है। फिल्म में Suniel Shetty, Paresh Rawal, Arshad Warsi, Raveena Tandon, Lara Dutta, Johnny Lever, Tusshar Kapoor, Rajpal Yadav, Krushna Abhishek और कई बड़े कलाकार नजर आने वाले हैं।


फिल्म का निर्देशन Ahmed Khan कर रहे हैं, जबकि निर्माता Firoz A. Nadiadwala हैं। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


फिलहाल ‘घिस घिस’ गाना इंटरनेट पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है और फैंस इसे इस साल के सबसे मजेदार पार्टी सॉन्ग्स में से एक बता रहे हैं।