ब्रेकिंग
शादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोपचाय पीने निकला था युवक, रास्ते में ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, ट्रेन से गिरकर असम के युवक ने भी गंवाई जानमुर्गियों से भरी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे बीयर, पुलिस ने खोला तस्करी का राज; 5 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी जब्त‘पहले पंखा-पानी चाहिए’… गया में स्कूल के बच्चों ने SDM ऑफिस पहुंचकर खोली बदहाल व्यवस्था की पोल, 7 दिन में सुधार का अल्टीमेटमBihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में सरेंडर के बाद गोली मारने का दावाशादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोपचाय पीने निकला था युवक, रास्ते में ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, ट्रेन से गिरकर असम के युवक ने भी गंवाई जानमुर्गियों से भरी पिकअप में छिपाकर ले जा रहे थे बीयर, पुलिस ने खोला तस्करी का राज; 5 गिरफ्तार, स्कॉर्पियो भी जब्त‘पहले पंखा-पानी चाहिए’… गया में स्कूल के बच्चों ने SDM ऑफिस पहुंचकर खोली बदहाल व्यवस्था की पोल, 7 दिन में सुधार का अल्टीमेटमBihar News : भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा अपडेट! STF जवान अक्षय कुमार गिरफ्तार, जांच में सरेंडर के बाद गोली मारने का दावा

उदयपुर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी कल, पीएम मोदी ने दी बधाई

साउथ सुपरस्टार Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में होगी। हल्दी के बाद आज मेहंदी की रस्म है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने दोनों को बधाई और आशीर्वाद दिया है।

राजस्थान न्यूज
हैदराबाद में होगा रिसेप्शन
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: साउथ इंडियन फिल्मों के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी राजस्थान के उदयपुर में कल गुरुवार 26 फरवरी को धूमधाम के साथ होगी। शादी से पहले जब सोमवार को दोनों उदयपुर पहुंचे तब अगले दिन मंगलवार को हल्दी की रस्म हुई। आज बुधवार को मेहंदी की रस्म होगी। होटल मोंमेटोस एकाया में शादी की खास तैयारी की गयी है। 


पीले फूलों से सजावट और लाइटिंग की गई है। दोनों गुरुवार को शादी के बंधन में बंध जाएगे। इस शादी में दोनों परिवार के सदस्य और कुछ खास मेहमान ही शामिल होंगे। विजय और रश्मिका की शादी में कबीर सिंह, अर्जुन रेड्डी, एनिमल फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा, साउथ इंडियन फिल्मों की एक्ट्रेस ईशा रेब्बा, आशिका रंगनाथ, डायरेक्टर तरुण भास्कर और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा भी उदयपुर इस शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। 


शादी की पूरी रस्म को कराने के लिए साउंथ इंडिया से पंडितों को भी उदयपुर लाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय और रश्मिका को शादी की बधाई दी है। उन्होंने दोनों को बधाई संदेश भी भेजा है। पीएम ने दोनों को आशीर्वाद दिया है। गुरुवार को विजय-रश्मिका की शादी परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में होगी।


 इस शादी में केवल 200 मेहमान शामिल होंगे। जिनमें साउथ फिल्म इंडस्ट्रीज के कुछ डायरेक्टर-प्रोड्यूसर और दोनों के कुछ खास दोस्त ही रहेंगे। 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी होगा। जिसमें साउथ और बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटी शामिल होंगी। हैदराबाद में होने वाली रिसेप्शन पार्टी भव्य तरीके से आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोग वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए शामिल होंगे। 

उदयपुर में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी कल, पीएम मोदी ने दी बधाई

टैग्स