ब्रेकिंग
पूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पनिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तारपूजा का प्रसाद खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत, गांव में मची अफरातफरी; उल्टी-दस्त से हड़कंप‘हत्यारों को सजा मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष’, रोहतास में हत्या के बाद पीड़ित परिवार से मिले तेजस्वीमुकेश सहनी का बड़ा ऐलान... 2027 से पहले निषाद आरक्षण नहीं मिला तो ‘वोट नहीं’, गंगाजल हाथ में लेकर दिलाया संकल्पनिशांत कुमार ने दिल्ली में जेपी नड्डा से की मुलाकात, बिहार में ट्रॉमा सेंटर और सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों के विस्तार की रखी मांगबिहार में नदियों से बढ़ेगा कारोबार, एनडब्ल्यू-1 पर बनेंगे 16 नए सामुदायिक जेटी; व्यापार को मिलेगी रफ्तार

The 50 Reality Show: TV पर धमाका: 50 प्रतियोगियों के साथ आ रहा है ‘The 50’ रियलिटी शो

The 50 Reality Show: टीवी पर एक बड़ा धमाका होने वाला है। भारतीय दर्शकों के लिए जल्द ही एक ऐसा रियलिटी शो आने वाला है जिसे अब तक किसी ने नहीं देखा है। इस शो का नाम 'The 50' रखा गया है और इसे सभी रियलिटी शोज का बाप कहा जा रहा है।

The 50 Reality Show
टीवी पर एक बड़ा धमाका
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

The 50 Reality Show: टीवी पर एक बड़ा धमाका होने वाला है। भारतीय दर्शकों के लिए जल्द ही एक ऐसा रियलिटी शो आने वाला है जिसे अब तक किसी ने नहीं देखा है। इस शो का नाम 'The 50' रखा गया है और इसे सभी रियलिटी शोज का बाप कहा जा रहा है। जैसा नाम है, वैसी ही थीम भी इस शो की बेहद यूनिक और दमदार है। यहां 10 या 20 नहीं, बल्कि पूरे 50 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे।


'The 50' फ्रेंच सीरीज Les Cinquante पर आधारित है। इसका अमेरिकन वर्जन 'd Los 50' 2023 में टेलीकास्ट हुआ था। अब फैंस को इसका इंडियन वर्जन देखने को मिलेगा। यह शो जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा, हालांकि अभी तक इसकी प्रीमियर डेट का ऐलान नहीं हुआ है।


क्या है 'The 50' शो की थीम?

बिग बॉस 19 के फिनाले के दिन इस शो का टीजर रिलीज किया गया था, और तभी से दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। शो में 50 खिलाड़ी बिना किसी रूलबुक के गेम खेलेंगे। एक शानदार महल में खिलाड़ियों को रखा जाएगा और उन्हें गेम में आगे बढ़ने के लिए खुद ही रास्ता निकालना होगा।


शो का सबसे बड़ा आकर्षण इसका अनूठा गेम स्ट्रक्चर है। यहां कंटेस्टेंट्स को कोई गाइडलाइन नहीं दी जाएगी। उन्हें गेम में सुरक्षित रहने के लिए अलायंस बनाना होगा, और कई बार दूसरे खिलाड़ियों को धोखा देकर आगे बढ़ना पड़ेगा। लगातार माइंड गेम खेलना होगा और हर निर्णय उनकी सोच, रणनीति और समझ पर आधारित होगा। यह शो एक सर्वाइवल गेम की तरह होगा, जहां थ्रिल, एक्शन और एंटरटेनमेंट का स्तर अन्य रियलिटी शो की तुलना में लगभग 50% ज्यादा होगा।


शो का प्रोमो और होस्ट

शो का प्रोमो बेहद दमदार था। इसमें एक शख्स लायन मास्क पहने हुए दिखाई दिया और अपनी गहरी, दमदार आवाज में शो से जुड़ी जानकारी दी। अभी यह साफ नहीं है कि यह शख्स शो का होस्ट होगा या सिर्फ इंट्रोडक्शन देने वाला है। इसका खुलासा शो की शुरुआत के बाद ही होगा।


किन सेलेब्स का नाम आया सामने?

इस शो में टीवी, फिल्म और डिजिटल दुनिया के सेलेब्स के अलावा कुछ बड़े इंफ्लुएंसर्स को भी भागीदारी का ऑफर मिला है। चर्चित नामों में शामिल हैं: निक्की तंबोली, अभिषेक बजाज, रजत दलाल, मनीषा रानी, बसीर अली, प्रिंस नरूला, संभावना सेठ, फुकरा इंसान और तान्या मित्तल। इनके अलावा और भी कई प्रतिभाशाली कंटेस्टेंट्स का चयन किया जाएगा। शो में कंटेस्टेंट्स को चुनौतियों, मानसिक खेल और रणनीति का सामना करना होगा। हर निर्णय उनके भविष्य को प्रभावित करेगा। इस अनोखे फॉर्मेट के कारण 'The 50' भारतीय रियलिटी टीवी की दुनिया में एक नया मील का पत्थर साबित होने वाला है।