ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

सुशांत की मौत का राज खुलेगा, एम्स ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जुड़े मेडिकल तथ्यों की जांच करने वाली एम्स की टीम ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है.

सुशांत की मौत का राज खुलेगा, एम्स ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी
Anamika
2 मिनट

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जुड़े मेडिकल तथ्यों की जांच करने वाली एम्स की टीम ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है. सीबीआई अब एम्स की रिपोर्ट का विश्लेषण कर रही है. एम्स की इस रिपोर्ट का इंतजार सीबीआई लंबे वक्त से कर रही थी. दरअसल एम्स के डॉक्टरों की टीम सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े तथ्यों से जुड़ी रिपोर्ट लेकर सामने आई है। 


एम्स की रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद सीबीआई सुशांत सिंह राजपूत केस में अहम फैसला ले सकती है. सीबीआई के पास अब तक के सुशांत केस से जुड़े जो सबूत है और अब एम्स की रिपोर्ट के आधार पर सीबीआई आगे कदम बढ़ाएगी. सीबीआई को ऑटोप्सी और विसरा की जांच रिपोर्ट सौंपी गई है. इस रिपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ज्यादा स्पष्टता के साथ मेडिकली तथ्यों को सामने रखा गया है.


सुशांत सिंह राजपूत के में एम्स की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब आगे के कदम पर सबकी नजरें टिकी हुई है. आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के वकील विकास सिंह ने  यह कहा था कि अब सीबीआई की प्राथमिकता में सुशांत का मामला नहीं रह गया है. वहीं सीबीआई का कहना है कि वह मौत के हर एंगल की जांच कर रही है और एम्स की रिपोर्ट का उसे बेसब्री से इंतजार था.