ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरती

Rashmika Vijay Wedding: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, उदयपुर में लिए सात फेरे

Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने उदयपुर में 26 फरवरी को सात फेरे लेकर शादी कर ली। शादी का इंटीमेट समारोह और वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें कपल के रोमांटिक और मजेदार पल नजर आ रहे हैं।

Rashmika Vijay Wedding
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Rashmika Vijay Wedding: साउथ और बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी की सुबह उदयपुर में सात फेरे लेकर शादी कर ली। यह विवाह समारोह बेहद निजी रहा, जिसमें दोनों के परिवार, रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। कपल ने अपनी शादी की खबर को अंतिम समय तक गुप्त रखा और किसी भी रस्म या लुक की झलक बाहर नहीं आने दी।


बाद में दोनों ने फैंस द्वारा दिए गए नाम ‘विरोश’ के साथ अपनी शादी का ऐलान किया। विजय देवरकोंडा ने वेडिंग फेस्टिविटी के दौरान खेले गए क्रिकेट, जापानी डिनर और अन्य खास पलों की झलक इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की। तस्वीरों में फूलों के बीच उनका और रश्मिका का नाम सजा नजर आया। हल्दी सेरेमनी की एक तस्वीर में फूलों से सजे टब में दो छोटे स्टूल भी दिखाई दिए।


विजय के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादातर फिल्मों से जुड़े लुक्स, परिवार के साथ बिताए पल और दोस्तों संग छुट्टियों की तस्वीरें मौजूद हैं। उन्हें करीब 22.2 मिलियन यूजर्स फॉलो करते हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि वह किसी को भी फॉलो नहीं करते यहां तक कि रश्मिका को भी नहीं।


वहीं रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सेलिब्रेशन की अलग झलक दिखाई, जिसमें सजी हुई टेबल-चेयर, उनके डॉग्स की पेंटिंग और डेकोरेटिव आइटम्स नजर आए। उनके इंस्टाग्राम पर फिल्मों के अनदेखे पल, विज्ञापन, वेकेशन फोटो और कैंडिड मोमेंट्स की भरमार है। 


रश्मिका को लगभग 49.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और वह 341 लोगों को फॉलो करती हैं, जिनमें पति विजय देवरकोंडा, सास माधवी देवरकोंडा और देवर आनंद देवरकोंडा शामिल हैं। सोशल मीडिया एक्टिविटी की बात करें तो विजय, रश्मिका की तुलना में कम सक्रिय नजर आते हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि शादी के बाद वह रश्मिका के साथ अपने खास पलों को और खुलकर साझा करेंगे।


Rashmika Vijay Wedding: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, उदयपुर में लिए सात फेरे


Rashmika Vijay Wedding: शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा, उदयपुर में लिए सात फेरे

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता