ब्रेकिंग
Bank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेलBank Strike: बिहार में बैंक हड़ताल से पहले RBI का बड़ा फैसला, रविवार को खुलेंगी सभी बैंक शाखाएंBihar News : जमुई छेड़छाड़ मामले में आरोपी हरेराम यादव जेल भेजा गया, कोर्ट परिसर में अधिवक्ता ने जड़ा थप्पड़Bihar News : ट्रेन में टिकट नहीं मिला तो टेंशन नहीं! दुर्गापूजा से छठ तक बिहार के लिए स्पेशल बस सेवा, दिल्ली-UP समेत 5 राज्यों से जुड़ेंगे रूटबाथरूम में नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर एक साल तक किया शारीरिक शोषण!कोर्ट में पेशी के दौरान जमुई कांड के आरोपी हरेराम को वकील ने जड़ा थप्पड़, भीड़ से बचाकर पुलिस ने पहुंचाया जेल

पवन सिंह को सियासी टक्कर देंगे खेसारी? भोजपुरी स्टार ने पटना में कह दी दिल की बात

PATNA: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच पुरानी अदावत रही है। दोनों एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। खेसारी लाल यादव के पटना प

पवन सिंह को सियासी टक्कर देंगे खेसारी? भोजपुरी स्टार ने पटना में कह दी दिल की बात
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच पुरानी अदावत रही है। दोनों एक दूसरे को नीचा दिखाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ते हैं। खेसारी लाल यादव के पटना पहुंचने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्मों के बाद अब खेसारी लाल यादव पावर स्टार पवन सिंह को राजनीति में टक्कर दे सकते हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पवन सिंह ने बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर राजनीति में आने की ईच्छा जताई थी। अब खेसारी लाल यादव ने भी अपने मन की बात कह दी है।


दरअसल, एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव बुधवार को पटना पहुंचे थे। पटना पहुंचे खेसारी लाल यादव से जब मीडियाकर्मियों ने राजनीति में आने से जुड़ा सवाल किया तो खेसारी ने साफ शब्दों में अपने दिल की बात कह दी। खेसाली लाल यादव ने कहा कि हर कोई राजनीति ही करेगा तो फिर हीरो कौन रह जाएगा, मुझे हीरो ही रहने दिया जाए तो ठीक रहेगा।


भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ के राजनीति में आने से सवाल पर खेसारी ने कहा कि बड़े भाई लोग संभाल रहे हैं, यह कम थोड़े ही है। एक परिवार से अगर हर आदमी एक ही काम करेगा तो बाकी भी कई सारे काम हैं वह कौन करेगा। उन्होंने कहा कि आज वे लोगों के दिलों में हैं और लोगों के लिए हीरो हैं। जिंदगी में हर काम हर आदमी नहीं कर सकता है।


भोजपुरी एक्टर ने कहा कि मेरे बड़े भाई लोग अच्छा कर रहे हैं, मैं हमेशा सहयोग के लिए साथ हूं। मुझे जिस काम के लिए लोगों ने चुना है और अपना प्यार दिया है, मैं उसी के लिए जाना जाता हूं। वहीं भोजपुरी फिल्म इंटस्ट्री में सुसाइड पर खेसारी ने चिंता जाहिर की और कहा कि ऐसी घटनाओं से दुखी हैं, इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। 

टैग्स