ब्रेकिंग
लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

CM नीतीश के सामने पहुंची भोजपुरी स्टार्स की लड़ाई, खेसारी के बाद अब पवन सिंह ने लगाई गुहार

PATNA : भोजपुरी स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच 36 का आंकड़ा रहा है। दोनों भोजपुरी स्टार अलग-अलग मुद्दों पर एक दूसरे को खरी-खोटी सुनाते रहते हैं। लेकिन इन दोनों की लड

CM नीतीश के सामने पहुंची भोजपुरी स्टार्स की लड़ाई, खेसारी के बाद अब पवन सिंह ने लगाई गुहार
Editor
3 मिनट

PATNA : भोजपुरी स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच 36 का आंकड़ा रहा है। दोनों भोजपुरी स्टार अलग-अलग मुद्दों पर एक दूसरे को खरी-खोटी सुनाते रहते हैं। लेकिन इन दोनों की लड़ाई अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जा पहुंची है। दरअसल भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने 3 दिन पहले नीतीश कुमार के सामने गुहार लगाई थी और यह कहा था कि उन्हें धमकियां मिल रही है। धमकी देने वालों के ऊपर एक्शन लिया जाए और अब पवन सिंह ने भी बिहार के मुख्यमंत्री के सामने एक मांग रख दी है। 


पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने CM नीतीश से अपील की है कि भोजपुरी भाषा की गरिमा को बचाने के लिए कैबिनेट से कानून बनाया जाए। उन्होंने लिखा है, बिहार की सभ्यता संस्कृति में भोजपुरी का बहुत ही बड़ा महत्व है। अब गीत-संगीत के ज़रिये जिस तरह जातिवाद का ज़हर बोया जा रहा है, उस पर अंकुश लगना चाहिए, नहीं तो बिहार की प्रतिष्ठा न धार्मिक स्तर पर, न सामाजिक स्तर पर, और न ही राजनैतिक स्तर पर बचाया जा सकता है। भोजपुरी भाषायी कुछ कलाकारों के कारण बिहार में जातिगत उन्माद न फैले इसके लिए आप, चुकीं हमारे बिहार की आत्मा कि तरह हैं इसलिए आपसे आदर सहित अनुरोध है कि कैबिनेट के माध्यम से शीघ्र कोई ऐसा क़ानून बिहार में लाने की कृपा करें, जिससे भोजपुरी भाषा की गरिमा और बिहार के अस्तित्व को बचाया जा सके।'


गौरतलब है कि दो दिन पहले ही भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मदद मांगी थी। दरअसल उनका आरोप यूट्यूबर गौतम सिंह पर था। उन्होंने कहा था कि उन्हें यूट्यूबर से धमकियां मिली है। खेसारी लाल यादव और यू ट्यूबर गौतम सिंह के बीच का विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि अब पवन सिंह ने सीएम नीतीश के सामने अपनी झोली फैला दी है। 


पिछले दिनों पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से खूब नोक झोंक हुई थी। दोनों एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे। अब पवन सिंह ने एक बार फिर सीएम नीतीश से अपील की है कि भोजपुरी भाषा की गरिमा को बचाने के लिए कैबिनेट से कानून बनाया जाए। माना जा रहा है कि इस पोस्ट में भी पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव की ओर ही इशारा किया है।

टैग्स

संबंधित खबरें