ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मर्डर की साजिश, शार्प शूटर को पुलिस ने दबोचा

MUMBAI : बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के मर्डर की साजिश रची गई है. क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंबई में सलमान खान की रेकी करने वाले एक बदमाश को अरेस्ट किया है. बताया जा रहा है

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

MUMBAI :  बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के मर्डर की साजिश रची गई है. क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंबई में सलमान खान की रेकी करने वाले एक बदमाश को अरेस्ट किया है. बताया जा रहा है कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान की रेकी के लिए अपने शार्प शूटर को भेजा था.


सलमान खान की रेकी करते हुए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शार्प शूटर राहुल को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस ने बताया कि राहुल अलग-अलग हत्याओं की चार घटनाओं को अंजाम दे चुका है. पिछले साल झज्जर में एक शख्स की हत्या कर दी थी.


मुंबई पुलिस ने आगे बताया कि लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर दिसंबर 2019 में पंजाब के मनोट में हत्या की एक घटना को राहुल ने अंजाम दिया था. इसी तरह उसने 20 जून 2020 को भिवानी में भी हत्या की घटना को अंजाम दिया था. पुलिस का कहना है कि राहुल ने 24 जून 2020 को फरीदाबाद के एसजीएम नगर में हत्या कर चुका है. राहुल एनसीआर के गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है. अभी क्राइम ब्रांच ने उसे उत्तराखंड से गिरफ्तार किया है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई वारदात में शामिल होने का खुलासा किया है.