ब्रेकिंग
देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू✦देश अंबेडकर के संविधान से चलेगा, बुलडोजर से नहीं: JDU एमएलसी का बड़ा बयान, मुसलमानों की अनदेखी अंग्रेज भी करते थे, आज चंद लोग मलाई खा रहे हैं✦असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर की टक्कर में 23 लोगों की मौत 20 घायल✦नीतीश कुमार के नाम पर होगा गंगा पर बने सिक्स लेन ब्रिज का नाम, मंत्री निशांत ने फैसले का किया स्वागत, कहा..PM और CM को हृदय से आभार✦पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज, वैशाली में 35 सीनियर अधिकारियों की तैनाती, पूरी लिस्ट देखिए..✦First Bihar की खबर के बाद जागा प्रशासन, सरकारी दस्तावेजों को खुले में फेंकने के मामले में जांच शुरू

पटना के रीजेंट सिनेमा में 3 दिनों तक 'पठान' HOUSEFULL,दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

PATNA:आज देशभर के सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हो गयी। आज पहले दिन ही पटना के सभी सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड लग गये। हालांकि इस फिल्म का विरोध कुछ संगठन के लो

पटना के रीजेंट सिनेमा में 3 दिनों तक 'पठान' HOUSEFULL,दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:आज देशभर के सिनेमाघरों में शाहरुख खान की फिल्म पठान रिलीज हो गयी। आज पहले दिन ही पटना के सभी सिनेमाघरों में हाउसफुल के बोर्ड लग गये। हालांकि इस फिल्म का विरोध कुछ संगठन के लोगों द्वारा किया जा रहा है। इसे लेकर थियेटरों में सुरक्षा व्यवस्था बढायी गयी है। भारी संख्या में पुलिस बल सिनेमा हॉल के बाहर तैनात किये गये हैं। अभी तक कही से भी किसी तरह के हंगामे की सूचना नहीं है। 


पटना के रिजेंट सिनेमा में यह पिक्चर लगी है। जहां अगले तीन दिन के लिए शो हाउसफुल है। काफी दिनों के बाद शाहरुख की फिल्म आने से उनके फैंस में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म आज बुधवार को रिलीज हुई है लेकिन इस फिल्म की एडवांस बुकिंग 22 जनवरी से ही चालू है। अगले तीन दिनों तक रिजेंट में एक भी सीट खाली नहीं है।


रीजेंट सिनेमा के मालिक ईशान ने बताया कि लंबे अरसे के बाद शाहरुख खान की कोई फिल्म आई है। इसे लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक सिनेमा हॉल हाउसफुल है।    

टैग्स