ब्रेकिंग
पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन

पठान फिल्म देखने आए युवक ने चाकू से फाड़ दिया सिनेमा हॉल का पर्दा, पुलिस ने उसके दो साथियों को पकड़ा, परिवार वालों को भी उठाया

BETTIAH: बेतिया के चनपटिया स्थित लाल टाकिज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब शाहरुख खान की फिल्म पठान को देखने आए एक युवक ने चाकू से सिनेमा हॉल का पर्दा फाड़ डाला। जिसके बाद युव

पठान फिल्म देखने आए युवक ने चाकू से फाड़ दिया सिनेमा हॉल का पर्दा, पुलिस ने उसके दो साथियों को पकड़ा, परिवार वालों को भी उठाया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया के चनपटिया स्थित लाल टाकिज में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब शाहरुख खान की फिल्म पठान को देखने आए एक युवक ने चाकू से सिनेमा हॉल का पर्दा फाड़ डाला। जिसके बाद युवक फरार हो गया। 


इवनिंग शो के दौरान युवक ने ऐसी हरकत की। पठान फिल्म को देखने के लिए सिनेमा हॉल में दर्शकों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई थी। युवक के ऐसा करने से लोग काफी गुस्से में थे। इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के दो साथियों को मौके से पकड़ा। 


हालांकि इस दौरान युवक पुलिस को देखते ही मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसके दोनों दोस्तों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने युवक के घरवालों को भी हिरासत में लिया है। सिनेमा हॉल का पर्दा फाड़ने वाले शख्स की पहचान की जा रही है। युवक की इस करतूत से फिल्म देखने पहुंचे दर्शक भी हैरान हैं। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता