ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

अश्लील गाने विवाद में नोरा फतेही ने मांगी माफी, बोलीं- अब ऐसे आइटम सॉन्ग नहीं करूंगी

फिल्म ‘KD द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ विवाद में अभिनेत्री नोरा फतेही राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हुईं। उन्होंने लिखित माफी मांगते हुए कहा कि आगे से ऐसे गाने नहीं करेंगी, जिनसे महिलाओं की भावनाएं आहत हों।

महाराष्ट्र न्यूज
संजय दत्त के बाद नोरा ने मांगी माफी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: फिल्म ‘KD द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर उठे अश्लीलता विवाद में बॉलीवुड अभिनेत्री Nora Fatehi गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के सामने पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने आयोग को लिखित माफीनामा सौंपते हुए कहा कि उनका मकसद किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं था।


नोरा फतेही ने महिला आयोग को भरोसा दिलाया कि भविष्य में वे ऐसे आइटम सॉन्ग नहीं करेंगी, जिनसे महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचे या समाज में गलत संदेश जाए। इसके साथ ही उन्होंने अनाथ बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाने की जिम्मेदारी लेने की भी घोषणा की।


दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष Vijaya Rahatkar के सामने पेश होने के बाद नोरा ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने लिखित में माफी मांग ली है। एक कलाकार के तौर पर मैं अपनी जिम्मेदारी समझती हूं। मेरा उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था, लेकिन मुझे ऐसी स्थिति में डाल दिया गया।” नोरा ने यह भी दावा किया कि उन्होंने केवल कन्नड़ वर्जन के लिए शूटिंग की थी और उनकी सहमति के बिना गाने को हिंदी में डब किया गया।


अनाथ बच्चियों की पढ़ाई कराएंगी स्पॉन्सर

माफी मांगने के साथ ही नोरा फतेही ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज को कुछ लौटाना जरूरी है, इसलिए उन्होंने कुछ अनाथ बच्चियों की पढ़ाई का खर्च उठाने का फैसला किया है।


संजय दत्त भी जता चुके हैं खेद

इससे पहले अभिनेता Sanjay Dutt भी इसी मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश हो चुके हैं। उन्होंने भी लिखित माफीनामा देते हुए खेद जताया था। सुधारात्मक कदम के तौर पर संजय दत्त ने 50 आदिवासी बच्चियों की शिक्षा का खर्च उठाने की घोषणा की थी। महिला आयोग ने गाने के बोल और महिलाओं के चित्रण को लेकर कड़ा ऐतराज जताया था।


क्या है ‘सरके चुनर’ विवाद?

यह विवाद 15 मार्च को फिल्म KD The Devil के हिंदी वर्जन का गाना रिलीज होने के बाद शुरू हुआ था। सोशल मीडिया पर लोगों ने गाने के बोल और प्रस्तुति को महिलाओं का अपमान बताते हुए कड़ी आलोचना की थी। विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटा लिया था। इस गाने की आलोचना Ravi Kishan, Kangana Ranaut और Armaan Malik जैसे कई सेलेब्स ने भी की थी। पिछले महीने राष्ट्रीय महिला आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया था। आयोग का कहना था कि गाने के बोल और कोरियोग्राफी पहली नजर में आपत्तिजनक और यौन संकेत देने वाले प्रतीत होते हैं।

टैग्स