ब्रेकिंग
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

दमदार कहानी, धांसू डायलॉग्स, पर मिर्जापुर-2 का कमजोर क्लाइमेक्स करेगा निराश

DESK : 2018 में मिर्जापुर जहां था, दूसरे सीजन में भी वहीं खड़ा है. अपराध, खून-खराबा, राजनीति, गालियां और सेक्स. मिर्जापुर के पहले सीजन की कहानी के अंत में कई परिवार उजड़ चुके थे. बस कुछ ही बचे थे.

दमदार कहानी, धांसू डायलॉग्स, पर मिर्जापुर-2 का कमजोर क्लाइमेक्स करेगा निराश
Anamika
2 मिनट

DESK : 2018 में मिर्जापुर जहां था, दूसरे सीजन में भी वहीं खड़ा है. अपराध, खून-खराबा, राजनीति, गालियां और सेक्स. मिर्जापुर के पहले सीजन की कहानी के अंत में कई परिवार उजड़ चुके थे. बस कुछ ही बचे थे. जिसमें गुड्डू पंडित, उनकी बहन डिंपी और बबलू की गर्लफ्रेंड गोलू.

इस बार मेकर्स के सामने बड़ी चुनौती थी कि जिस चीज के बारे में दर्शक पहले से ही काफी कुछ अंदाजा करके बैठे हैं उससे इतर उन्हें कुछ नया परोसा जाए. तो आइए बताते हैं कि इस बार मेकर्स ने दर्शकों के सामने क्या कुछ नया किया है. 

मिर्जापुर-2 में  गुड्डू पंडित और  गोलू को अपना बदला चाहिए. गुड्डू पंडित को अब बदला और मिर्जापुर की गद्दी दोनों चाहिए. उधर मुन्ना त्रिपाठी रतिशंकर शुक्ला के बेटे शरद के साथ हाथ मिला लेते हैं. अब शरद को अपने पिता का बदला गुड्डू से चाहिए और मुन्ना अपना अधूरा काम पूरा करना चाहते हैं.रैलियों में मुन्ना सीएम की बेटी से करीबियां बढ़ा लेते हैं जिसका फायदा लेते हुए अखंडा मुन्ना की शादी सीएम की विधवा बेटी से कर देते हैं जो बाद में खुद सीएम बन जाती है.

इस बार कहानी में बिहार के एक गैंग को भी शामिल किया गया है. इधर मुन्ना सीएम के पति बन गए हैं और उधर गुड्डू लाला के साथ हाथ मिलाकर अफीम का व्यापार शुरू कर देते हैं. और इसके आगे की कहानी के लिए आपको सीरीज देखना होगा. हालांकि कहानी खत्म नहीं होती है और आपको अगले कहानी का इंतजार करना पड़ेगा. दमदार कहानी, धांसू डायलॉग्स, के बाद भी  मिर्जापुर-2 का कमजोर क्लाइमेक्स आपको निराश करेगा.