ब्रेकिंग
बिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट सरकार ने कैबिनेट में मिली मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुएसम्राट सरकार का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज की तो लगेगा गुंडा एक्ट, कैबिनेट की बैठक में नये कानून को मिली मंजूरीBihar News: पंचायतों के परिसीमन को लेकर जारी हुआ बड़ा आदेश, पंचायती राज विभाग ने जारी की 13 बिंदुओं वाली नई गाइडलाइनमुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्यामोतिहारी में 86 किलो गांजा बरामद, पुलिस का ड्रग्स माफिया पर बड़ा प्रहार, एक तस्कर गिरफ्तारबिहार में 129 साल पुराना जेल का कानून बदला, सम्राट सरकार ने कैबिनेट में मिली मंजूरी, AI यूनिवर्सिटी बनाने, अग्निवीरों को आरक्षण समेत 10 अहम प्रस्ताव पास हुएसम्राट सरकार का बड़ा फैसला: सोशल मीडिया पर गाली-गलौज की तो लगेगा गुंडा एक्ट, कैबिनेट की बैठक में नये कानून को मिली मंजूरीBihar News: पंचायतों के परिसीमन को लेकर जारी हुआ बड़ा आदेश, पंचायती राज विभाग ने जारी की 13 बिंदुओं वाली नई गाइडलाइनमुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की घर में घुसकर हत्यामोतिहारी में 86 किलो गांजा बरामद, पुलिस का ड्रग्स माफिया पर बड़ा प्रहार, एक तस्कर गिरफ्तार

कपिल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, मेल के जरिये मिला थ्रेट

Kapil Sharma Gets Death Threats: कॉमेडियन कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। कपिल शर्मा के साथ उनकी फैमिली, रिश्तेदार, साथ काम करने वाले लोग और पड़ोसियों को भी जान से मान सी धमकी दी गई है।

 Kapil Sharma Gets Death Threats
कपिल शर्मा को मिली धमकी
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Kapil Sharma Gets Death Threats: कॉमेडियन कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी दी गई है। कपिल शर्मा को ईमेल भेजकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। ईमेल में कॉमेडियन के साथ उनकी फैमिली, साथ काम करने वाले लोग, रिश्तेदार और पड़ोसियों को भी जान से मारने की धमकी दी गई है। इससे पहले राजपाल यादव, सुगंधा मिश्रा और रेमो डिसूजा को भी जान से मारने की धमकी मिली है।


इस मामले में अंबोली पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ BNS की धारा 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। इससे पहले राजपाल यादव, टीवी एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा को भी पाकिस्तान से धमकी भरा मेल आया था।कपिल शर्मा से पहले राजपाल यादव, रेमो डिसूजा और सुगंधा मिश्रा को जो धमकी भरा मेल आया था, उसमें लिखा है- 'हम आपके हाल के एक्शन की निगरानी कर रहे हैं। हमारा मानना है कि ये जरूरी है कि हम आपके ध्यान में एक संवेदनशील मामला लाएं। ये कोई पब्लिक स्टंट या आपको परेशान करने की कोशिश नहीं है। हम आपसे इस मैसेज को बहुत गंभीरता से लेने और गोपनीयता रखने की रिक्वेस्ट करते हैं।'


मेल में आगे लिखा था- 'ऐसा न करने पर नतीजे खतरनाक हो सकते हैं जो आपकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर असर डाल सकते हैं। हम अगले 8 घंटों के भीतर आपसे तुरंत रिस्पॉन्स की उम्मीद करते हैं। अगर हमें कोई रिप्लाई नहीं मिलता है, तो हम मान लेंगे कि आप इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं और हम जरूरी कार्रवाई करेंगे। विष्ण। '


रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता