ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

कंगना को मिला एक और झटका, घर पर चल सकता है बुलडोजर !

DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं. इस बार कंगना रनौत को मुंबई के दिंडोशी सिविल कोर्ट की तरफ से बड़ा झटका लगा है. आपको बता दें कि एक तरफ

कंगना को मिला एक और झटका, घर पर चल सकता है बुलडोजर !
First Bihar
3 मिनट

DESK :  बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं. इस बार कंगना रनौत को मुंबई के दिंडोशी सिविल कोर्ट की तरफ से बड़ा झटका लगा है. आपको बता दें कि एक तरफ कोर्ट से बीएमसी को राहत दी गयी. वहीं दूसरी ओर कंगना रनौत पर नियमों का उल्लंघन करने का गंभीर आरोप लगा है. 


दरअसल ये जो पूरा मामला है, वो कंगना के मुंबई वाले घर को लेकर है. जिसपर पिछले दो सालों से विवादों में घिरा हुआ है. बीएमसी की तरफ से यह आरोप लगाया जा रहा है कि कंगना रनौत के फ्लैट में अवैध निर्माण किया गया है. वहीं, दूसरी तरफ कंगना ने कोर्ट में याचिका डाल कर करवाई रोकने की मांग की है. इसी मामले पर कंगना रनौत द्वारा की गयी याचिका को ख़ारिज कर दिया है. आदेश में लिखा हुआ है कि कंगना ने घर बनाते समय बहुत सारे नियमों का उल्लंघन किया है, जिसे गंभीर माना गया है.


कोर्ट ने कहा है है कि कंगना ने तीन फ्लैट को एक यूनिट में बदला है. उन्होंने संक एरिया, डक्ट एरिया और आम रास्ते को भी अपनी सहुलियत के हिसाब से कवर कर लिया. इसे स्वीकृत योजना का गंभीर उल्लघंन माना जाएगा. वहीं, आदेश में ये भी बताया गया है कि कंगना रनौत ये साबित नहीं कर पाईं कि किस तरह से बीएमसी का नोटिस कानूनी रूप से गलत है. ऐसे में उनकी याचिका को खारिज कर दिया गया और उन्हें किसी भी तरह की राहत नहीं दी जाएगी.


कंगना रनौत के वकील ने इस बात पर आपत्ति जाहिर की कि बीएमसी की तरफ से नोटिस मे कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया. इस पर बीएमसी के वकील ने कहा कि नोटिस में आठ गंभीर उल्लघंनों का उल्लेख किया गया था. नोटिस में कहा गया था कि छज्जे को बालकनी की तरह इस्तेमाल किया गया. वहीं कई जगहों पर अवैध निर्माण भी देखा गया. कोर्ट से मिले इस बड़े झटके के बाद अब कंगना रनौत बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख करने वाली हैं. उन्हें पूरी उम्मीद है कि वहां उन्हें राहत मिल जाएगी.