ब्रेकिंग
हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार✦हिंदू बनकर प्रेम जाल में फंसाया... फिर 6 साल तक करता रहा शोषण, बाद में शादी से किया इनकार; थाने पहुंचा मामला✦तिरहुत स्नातक सीट से अभिषेक झा ने किया नामांकन, NDA नेताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन✦मधुबनी से पटना जा रही प्राइवेट बस NH-27 पर पलटी, दर्जनभर यात्री घायल, मची चीख-पुकार✦पंचायत में इंसाफ करने बैठा था पंच... गाली सुनते ही महिला के सिर पर दे मारी लाठी; 45 साल की विधवा की मौत✦Bihar MLC Election : अनंत सिंह की चुनौती के बीच नीरज के लिए मैदान में उतरेंगे निशांत, इन 3 तारीखों पर करेंगे प्रचार

अभिनेता ऋतिक रोशन के नाना ने ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

DESK: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर जे ओम प्रकाश का निधन हो गया है. जे ओम प्रकाश, ऋतिक रोशन के नाना थे. ऋतिक रोशन अपने कई इंटरव्यूज के दौरान अपने नाना का जिक्र किया करते थे. वो अपने नाना

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DESK: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर जे ओम प्रकाश का निधन हो गया है. जे ओम प्रकाश, ऋतिक रोशन के नाना थे. ऋतिक रोशन अपने कई इंटरव्यूज के दौरान अपने नाना का जिक्र किया करते थे. वो अपने नाना के बेहद करीब थे और उन्हें अपना शिक्षक मानते थे. जे ओम प्रकाश का निधन 92 साल की उम्र में हुआ है. वो बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में देने के लिए पहचाने जाते हैं. इस खबर के बाद से ऋतिक रोशन का पूरा परिवार में शोक में डूबा हुआ है. साथ ही बॉलीवुड में भी शोक की लहर  है. ये खबर सुनने के बाद माधुरी दीक्षित, अमिताभ बच्चन समेत तमाम बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया. https://twitter.com/MadhuriDixit/status/1159023880897351681   https://twitter.com/SrBachchan/status/1158986537373188096 उन्होंने ""आखिर क्यूं, आप की कसम, आई मिलन की बेला, आया सावन झूम के, आए दिन बहार के, आदमी खिलौना है"" जैसी फिल्में बनाई हैं. 92 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले जे ओम प्रकाश ने इन सभी फिल्मों में ना सिर्फ अच्छी कमाई की बल्कि लोगों के दिलों को भी जीता. बॉलीवुड में महान योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा.
रिपोर्टिंग
1

रिपोर्टर

15

FirstBihar संवाददाता