ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज

मशहूर एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी को भी हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

DESK: कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है. संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है. इससे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी अछूती नहीं है. कुछ दिनों प

मशहूर एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी को भी हुआ कोरोना, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी
Anamika
4 मिनट

DESK: कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है. संक्रमित मरीजों की संख्या हर दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है. इससे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी अछूती नहीं है. कुछ दिनों पहले सदी के महानायक अमिताब बच्चन का परिवार इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हुआ था. बॉलीवुड अभिनेता अक्जुन कपूर और उनकी गर्लफ्रेंड मलिका अरोडा भी कोरोना संक्रमण के चपेट में आ चुकी है. 


अब खबर आ रही है कि मशहूर एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं. अपनी रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी है. पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से टेस्ट कराने की गुजारिश की है.


मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस एक एड शूट के लिए गई थीं, जिसके बाद उनमें लक्षण दिखने लगे. इन लक्षणों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अपना जांच करवाया जो पॉजिटिव निकला.   हिमानी शिवपुरी इन दिनों फेमस शो 'हप्पू की उलटन पलटन' में काम कर रही हैं. शो में वह 'कटोरी देवी' का किरदार निभाती हैं.