ब्रेकिंग
DMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठपजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्टDMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज बेहाल, अस्पताल में OPD बंद; इमरजेंसी सेवा भी हुई ठपजमुई-समस्तीपुर की घटनाओं पर मुकेश सहनी का हमला, बोले- कानून-व्यवस्था पर सरकार अपने गिरेबान में झांकेजमुई के बाद समस्तीपुर में छात्रा से बदसलूकी की घटना पर सियासी पारा हाई, क्या बोले मंत्री श्रवण कुमार?जमुई जैसी एक और खौफनाक वारदात: मुजफ्फरपुर में छात्रा को घसीटकर ले जाने की कोशिश, बचाने आई दो बहनों पर रॉड से हमलाBihar Weather : बिहार में 72 घंटे आफत! बंगाल की खाड़ी से आया खतरनाक चक्रवाती सिस्टम, इन जिलों में भारी बारिश और 75 KM की आंधी का अलर्ट

'हिंदुस्तान जिंदाबाद है... जिंदाबाद था... और जिंदाबाद रहेगा, गदर-2 का फर्स्ट लुक हुआ जारी

DESK : हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सनी देओल की मूवी ग़दर तो अपने बेहतरीन गाने और स्टोरी को लेकर सुर्ख़ियों में रहा। इसके बाद अब जल्द ही इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है। इस फिल्

 'हिंदुस्तान जिंदाबाद है... जिंदाबाद था... और जिंदाबाद रहेगा, गदर-2  का फर्स्ट लुक हुआ जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता सनी देओल की मूवी ग़दर तो अपने बेहतरीन गाने और स्टोरी को लेकर सुर्ख़ियों में रहा। इसके बाद अब जल्द ही इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है। इस फिल्म का पहला लुक आज जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही इस फिल्म के रिलीज डेट का भी एलान कर दिया है। इस बात का एलान खुद सनी देओल ने किया है। 


सनी देओल ने लिखा, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद है... जिंदाबाद था... और जिंदाबाद रहेगा।' फर्स्ट लुक और कैप्शन के जरिए सनी देओल ने फैंस से कह दिया है कि 'गदर 2' देखने के लिए रेडी हो जाएं. 'गदर 2' के फर्स्ट लुक पर फैंस के रिएक्शन आना भी शुरू हो गए हैं। वहीं, सनी देओल के एलान के बाद कई फैंस ने रिएक्ट करते हुए सनी देओल को फायर बताया। वहीं कुछ ने कहा कि हम इसका इंतजार नहीं कर सकते हैं। 


इस फिल्म को लेकर जारी फर्स्ट लुक में सनी हाथों में हथोडा और सीर पर पगड़ी बांधे नजर आ रहे हैं। इसके साथ में पोस्टर के एक तरफ हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखा हुआ है। जिसको देख कर लोग इस फिल्म को लेकर और उत्साहित हो रहे है। इसके साथ ही गदर 2 रिलीज की तारीख तय कर दी गई है। इस साल 11 अगस्त को रिलीज होगी।  इस  फिल्म का डायरेक्शन अनिल शर्मा ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म के लीड एक्टर्स हैं।  


इनके साथ फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी हैं. 'गदरः एक प्रेम कथा' 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। वहीं अब 'गदर 2' स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हो रही है। यकीनन फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिसपॉन्स मिल सकता है। सन्नी देओल ने पहले भी कई ऐसी फिल्मे की है जो देशभक्ति को दर्शाता है और एक बार फिर से वो ग़दर 2 के जरिये लोगों को देशभक्ति में रंगने आ रहे है।