ब्रेकिंग
बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦बिहार सरकार और DCLR BAKHRI का बोर्ड लगाकर शराब की तस्करी! स्कॉर्पियो से 216 लीटर शराब बरामद✦Bihar School News : बिहार के इन 8 सरकारी स्कूलों ने पूरे देश में गाड़ा झंडा! राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयन, 17 नवंबर को दिल्ली में मिलेगा अवॉर्ड; देखें पूरी लिस्ट✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?

नहीं कम हो रही रिया की मुश्किलें, हाई कोर्ट में आज की सुनवाई टली

DESK : ड्रग्स केस में फंसी रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. जिसकी मियाद कल पूरी हो

नहीं कम हो रही रिया की मुश्किलें, हाई कोर्ट में आज की सुनवाई टली
Anamika
2 मिनट

DESK : ड्रग्स केस में फंसी रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. ड्रग्स केस में गिरफ्तारी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. जिसकी मियाद कल पूरी हो गई थी लेकिन कोर्ट ने कल फिर से 6 अक्टूबर तक उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ दिया था.


कोर्ट के इस फैसले के बाद उनके वकील ने बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. रिया और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत  याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन मुंबई में कल रात से हो रही भारी बारिश की वजह से आज की सुनवाई टाल दी गई है. 


बता दें कि, NCB ने ड्रग्स मामले में अब तक कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. लेकिन अब भी कई लोगों पर जांच के तलवार लटकी है. अब इस ड्रग्स कार्टेल में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के नाम सामने आ रहे हैं. इनमें दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, नम्रता शिरोडकर के नाम शामिल हैं.