ब्रेकिंग
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तारझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसNSMCH में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, सुरक्षा कर्मियों को किया गया सम्मानित; छात्र-छात्राओं ने बांधा समांरेलवे पटरी के पास मिला विवाहिता का शव, पिता ने पति पर लगाया हत्या का आरोप; पति गिरफ्तार

दीपिका से हो रही है NCB की पूछताछ, सारा-श्रद्धा से भी होंगे सवाल-जवाब

DESK : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल आ जाने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) की एंट्री हुई थी. एनसीबी की जांच में बॉलीवुड के कई बड़े नाम सामने आ रहे है

दीपिका से हो रही है  NCB की पूछताछ, सारा-श्रद्धा से भी होंगे सवाल-जवाब
Anamika
3 मिनट

DESK : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल आ जाने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो(एनसीबी) की एंट्री हुई थी. एनसीबी की जांच में बॉलीवुड के कई बड़े नाम सामने आ रहे हैं. इसी क्रम में आज एनसीबी दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से पूछताछ कर रही है. श्रद्धा कपूर करीब 12 बजे NCB के ऑफिस पहुंचेंगी. वहीं सारा अली खान 12.30 बजे एनसीबी के दफ्तर पहुंचेंगी. इन दोनों से एनसीबी के जोनल ऑफिस में पूछताछ की जाएगी.


लेकिन पूछताछ में शामिल होने के लिए दीपिका एनसीबी दफ्तर पहुंच चुकी हैं, जहां उनसे इस विषय में सवाल जवाब किए जाएंगे. इससे पहले कल रकुल प्रीत सिंह से चार घंटे तक पूछताछ हुई थी. वहीं दीपिका की मेनेजर करिश्मा से सात घंटे तक एनसीबी ने सवाल जवाब  किए थे. कहा जा रहा है की कल की पूछताछ में उनकी मेनेजर ने दीपिका पदुकोण को ले कर कई राज खोले थे. जिसको लेकर आज उनसे सवाल पूछे जाने हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज दोनों को आमने सामने बैठा कर पूछताछ हो सकती है. खबर है कि दीपिका से NCB  की पांच सदस्यों की टीम सवाल जवाब कर रही है. जिसमें एक महिला अधिकारी भी शामिल हैं. 


दरअसल, इस पुरे मामले में दीपिका का नाम एक चैट के वायरल होने के बाद आया था. जिसमें वो अपनी मनेजेर करिश्मा से ड्रग्स की डिमांड कर रही हैं. ये चैट एक ग्रुप से निकली है जिसकी एडमिन दीपिका पादुकोण थीं. इस ग्रुप में सिर्फ 3 लोग थे दीपिका, करिश्मा और जया साहा.  यहां आपको बता दें कि, दीपिका पादुकोण के साथ करिश्मा करीब 8 साल से जुड़ी रही हैं, जबकि करीब 9 साल से क्वान कंपनी में काम कर रही हैं. इसलिए एनसीबी को उम्मीद है कि करिश्मा को इस पुरे मामले में काफी कुछ पता है.