ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bollywood News: फेमस कॉमेडियन समय रैना को भेजा गया दूसरा नोटिस, साइबर सेल के सामने पेश नहीं होना पड़ा भारी

Bollywood News: समय रैना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं साइबर सेल के सामने पेश नहीं होने पर रैना को भारी पड़ा है...जानें

Bollywood News
मूवी मसला
© google
Viveka Nand
3 मिनट

Bollywood News: फेमस कॉमेडियन समय रैना की मुश्किलें थमने का नाम नही ले रही हैं। दरअसल समय रैना पिछले कुछ समय से काफी चर्चाओं में हैं। इसका कारण इंडियाज गॉट लैटेंट पर रणवीर इलाहाबादिया के विवाद कमेंट का कमेंट है जो उन्होंने माता-पिता की इंटीमेसी को लेकर सवाल किया था। रणवीर इलाहाबादिया के साथ-साथ बाकी जज पैनल से भी पूछताछ हो गई है। समय रैना से भी पूछताछ किया जाना था, लेकिन अभी तक यह संभव नही हो पाया है कि इनसे पूछताछ किया जा सके।


महाराष्ट्र साइबर सेल की ओर से समय रैना को समन भेजा गया था और उन्हें 17 मार्च से पहले पेश होने के लिए कहा गया था। मगर आज समय साइबर सेल के सामने पेश नहीं हुए। जिस वजह से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। एएनआई के अनुसार, महाराष्ट्र साइबर सेल ने कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना को इंडियाज गॉट लैटेंट शो के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए 19 मार्च को पेश होने के लिए दूसरा समन भेजा है। 


समय को आज अपना बयान दर्ज कराने के लिए साइबर सेल में बुलाया गया था, लेकिन वे महाराष्ट्र साइबर सेल को इग्नोर करते हुए पेश नहीं हुए है। जिसके बाद उन्हें विवाद के बीच एक और बड़ा झटका तब लगा है दरअसल दिल्ली में उनके होने वाले शोज को कैंसिल कर दिया गया है। 21 मार्च और 23 मार्च को समय का दिल्ली में लाइव शो था, जो चार दिन पहले ही कैंसिल हो गया है। यह दिल्ली के तलकटोरा स्टेडियम में होने वाला था। 


वहीं समय रैना 9 फरवरी के बाद से ही सोशल मीडिया से दूर हैं। शो के विवाद पर उन्होंने रिएक्शन देते हुए फैंस को बताया था कि उन्होंने यूट्यूब चैनल से इंडियाज गॉट लैटेंट के सारे एपिसोड्स को हटा दिया हैं और जो भी हो रहा है, मेरे लिए हैंडल करना बहुत मुश्किल है। मेरा मकसद सिर्फ लोगों को हंसाने और उन्हें अच्छा समय देना था। मैं सभी एजेंसी के साथ को-ऑपरेट करूंगा ताकि वे फेयर तरीके से जांच कर सके।